Mussoorie Travel Registration
Mussoorie Travel Registration- उत्तराखंड सरकार ने मसूरी घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है, चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा की तर्ज पर यह नई व्यवस्था 1 अगस्त से लागू हो गई है, इस फैसले का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों की संख्या को नियंत्रित करना, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना और स्थानीय व्यवस्थाएं बेहतर बनाना है।
पर्यटन सचिव धीरज सिंह गार्ब्याल ने बताया कि इसके लिए एक विशेष पोर्टल तैयार किया गया है, इस पोर्टल से सरकार को आने वाले पर्यटकों का सटीक डेटा मिलेगा, जिससे भविष्य की योजनाएं और आपात स्थितियों में प्रतिक्रिया और बेहतर हो सकेगी, यह व्यवस्था सिर्फ मसूरी तक सीमित नहीं रहेगी जल्द ही नैनीताल, औली और रानीखेत जैसे हिल स्टेशनों पर भी यह लागू की जाएगी।
Mussoorie Travel Registration- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “हम चाहते हैं कि पर्यटकों का अनुभव सुरक्षित, सुविधाजनक और यादगार हो।” भीड़भाड़ और ट्रैफिक प्रबंधन में भी यह प्रणाली सहायक साबित होगी, यह कदम न केवल सुरक्षा की दृष्टि से अहम है, बल्कि पर्यावरणीय दबाव को कम कर राज्य के पर्यटन को और अधिक व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक ठोस पहल भी मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें…
