Rajat Jayanti Diwas Uttarakhand
Rajat Jayanti Diwas Uttarakhand- उत्तराखंड राज्य के रजत जयंती वर्ष को विशेष बनाने के लिए इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह को पूरे प्रदेश में भव्य स्तर पर मनाया जाएगा, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक हुई, उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में जनभागीदारी से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं ताकि हर नागरिक इस महोत्सव का हिस्सा बन सके।
Rajat Jayanti Diwas Uttarakhand- देशभक्ति के आयोजनों से भरपूर रहेगा प्रदेश
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राज्य और जनपद स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं, रक्तदान शिविर, साहसिक गतिविधियां, मैराथन, साइकिल और बाइक रैली जैसी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएं। इसके साथ ही “रन फॉर यूनिटी” की तर्ज पर विषय आधारित दौड़ और वॉक कार्यक्रम भी करवाए जाएं।
बैण्ड प्रदर्शन, संगीत कार्यक्रम और ‘माँ के नाम एक पेड़’
Rajat Jayanti Diwas Uttarakhand- प्रदेश के प्रमुख शहरों में पुलिस, सेना, पैरामिलिट्री और एनसीसी के बैंडों द्वारा संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही ‘एक पेड़ माँ के नाम’ और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए अमृत सरोवरों में ध्वजारोहण व वृक्षारोपण भी किया जाएगा।
मुख्य सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकारी और गैर-सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण के दौरान ‘फ्लैग कोड ऑफ इंडिया 2002’ का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए।
महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 15 अगस्त की सुबह 10 बजे परेड ग्राउंड, देहरादून में ध्वजारोहण करेंगे। सचिवालय में मुख्य सचिव द्वारा प्रातः 9 बजे, जबकि देहरादून को छोड़कर अन्य सभी जिलों में 9:30 बजे ध्वजारोहण होगा।
14 अगस्त की शाम से 15 अगस्त तक देशभक्ति गीतों का प्रसारण होगा। कवि सम्मेलन, मुशायरा, LED लाइटों से भवनों की सजावट और प्रभात फेरी जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। सभी स्कूलों में सुबह 7 बजे प्रभात फेरी के बाद सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।
Rajat Jayanti Diwas Uttarakhand- इस बैठक में प्रमुख सचिव एल. फैनई, आर. मीनाक्षी सुन्दरम, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, एडीजी डॉ. वी. मुरूगेशन, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह सहित तमाम विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें…
