Rishikesh Accident
Rishikesh Accident- बुधवार तड़के ऋषिकेश के आरटीओ ऑफिस के पास एक ट्रक और ट्रोले की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। आग में झुलसकर ट्रोला चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक ने भी दम तोड़ दिया। ट्रक में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे SDRF और पुलिस की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम ढालवाला पोस्ट से घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। वहीं, फायर सर्विस की टीम ने समय रहते आग पर काबू पाया, जिससे और बड़ा हादसा टल गया।
Rishikesh Accident- प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और सतर्कता की कमी मानी जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए परिवहन मार्ग बाधित रहा। पुलिस और परिवहन विभाग दुर्घटना की जांच कर रहे हैं। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें…
