Panchayat Chunav Second Phase
Panchayat Chunav Second Phase- उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदाताओं का उत्साह मौसम पर भारी पड़ा। सोमवार को प्रदेश के 40 विकासखंडों में 4709 मतदान केंद्रों पर कुल 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो पहले चरण के 68 प्रतिशत से अधिक रहा, खास बात यह रही कि ऊधमसिंह नगर ने सबसे अधिक 84.26% मतदान के साथ रिकॉर्ड बनाया जबकि महिला मतदाताओं ने एक बार फिर पुरुषों से अधिक मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी साबित की।
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चरण में कुल 21,57,199 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें 74.50% महिलाएं और 65.50% पुरुषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ और देर शाम तक मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ बनी रही, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के बावजूद लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया, जबकि देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जैसे मैदानी क्षेत्रों में भी मतदाताओं की अच्छी खासी भागीदारी रही।
समय के साथ मतदान प्रतिशत भी लगातार बढ़ता गया, सुबह 10 बजे तक 12.42%, दोपहर 12 बजे तक 24%, दोपहर 2 बजे तक 41.95% और शाम 4 बजे तक 58.12% मतदान हो चुका था। अंततः शाम तक कुल मतदान 70% तक पहुँच गया।
Panchayat Chunav Second Phase- राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि सभी विकासखंडों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान हुआ, सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के कारण कहीं से किसी बड़ी घटना की सूचना नहीं मिली, इस चरण में 14,751 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई, जबकि पहले चरण में 17,829 उम्मीदवार मैदान में थे, मतगणना 31 जुलाई को सुबह 8 बजे से शुरू होगी।
2019 के पंचायत चुनावों में 69.59% मतदान हुआ था, जबकि इस बार दूसरे चरण में उम्मीद से कहीं अधिक मतदान दर्ज किया गया, जिसने चुनावी माहौल को और अधिक सक्रिय कर दिया है।
Panchayat Chunav Second Phase- जिलावार मतदान प्रतिशत
उत्तरकाशी: 75.96%
पौड़ी गढ़वाल: 69.27%
टिहरी: 60.05%
देहरादून: 77.25%
चमोली: 66.47%
चंपावत: 70.21%
नैनीताल: 76.07%
अल्मोड़ा: 58.20%
ऊधमसिंह नगर: 84.26%
पिथौरागढ़: 64.90%
यह भी पढ़ें…
