Munsiyari Eco Huts- मुनस्यारी में करोड़ों के निर्माण पर उठे सवाल, पूर्व डीएफओ से जवाब तलब

Munsiyari Eco Huts- पिथौरागढ़ वन प्रभाग की मुनस्यारी रेंज में हुए करोड़ों के निर्माण कार्यों पर सवाल खड़े हो गए हैं, इको हट्स, डोरमेट्री, वन उत्पाद विक्रय केंद्र और फायर लाइन की सफाई जैसे कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं और नियम उल्लंघन के आरोप लगे हैं।

इस पूरे मामले को लेकर प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने तत्कालीन डीएफओ और वर्तमान में पश्चिमी वृत्त वन संरक्षक डॉ. विनय कुमार भार्गव से 15 दिन में जवाब देने को कहा है, सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 2019 में खलिया क्षेत्र में करीब 1.64 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य किया गया, जिसमें वन संरक्षण अधिनियम 1980 के उल्लंघन की बात सामने आई है।

इतना ही नहीं, बिना टेंडर और स्वीकृति के निजी संस्था को काम देने, बिना अनुमति ईको डेवलपमेंट कमेटी से 70% राजस्व साझा करने, और 90 किमी फायर लाइन की सफाई पर दो लाख रुपये खर्च करने जैसे गंभीर सवाल उठे हैं, इस पूरे प्रकरण की जानकारी मुख्य वन संरक्षक कार्ययोजना संजीव चतुर्वेदी के पत्र से हुई, जिसे तत्कालीन प्रमुख वन संरक्षक ने शासन को भेजा था।

Munsiyari Eco Huts- अब शासन ने साफ कर दिया है कि अगर निर्धारित समय पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *