Uttarakhand Panchayat Chunav- मतदान में महिलाओं की भागीदारी ने बनाया रिकॉर्ड

Uttarakhand Panchayat Chunav- उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया, कुल मतदान 68% रहा, जिसमें पुरुषों की भागीदारी 63% और महिलाओं की 73% रही, महिलाओं का ये उत्साह चुनाव अधिकारियों के लिए भी हौसला बढ़ाने वाला है।

अब राज्य निर्वाचन आयोग की नज़र दूसरे चरण के मतदान पर है, जो 28 जुलाई को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगा, इस चरण में राज्य के 10 जिलों के 40 विकासखंडों में मतदान होगा, प्रचार का शोर शनिवार शाम 5 बजे थम जाएगा, इसके बाद प्रत्याशी केवल घर-घर संपर्क कर सकेंगे।

Uttarakhand Panchayat Chunav- दूसरे चरण में कुल 14,751 प्रत्याशी मैदान में

  • ग्राम पंचायत सदस्य: 1988
  • ग्राम प्रधान: 7833
  • क्षेत्र पंचायत सदस्य: 4214
  • जिला पंचायत सदस्य: 871

Uttarakhand Panchayat Chunav- इस चरण में अल्मोड़ा, ऊधमसिंहनगर, चंपावत, पिथौरागढ़, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, देहरादून और पौड़ी जिले शामिल हैं, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग के सभी विकासखंडों में पहले ही मतदान हो चुका है।

पोलिंग पार्टियों की रवाना करने की प्रक्रिया शनिवार से शुरू होगी, निर्वाचन आयोग तैयारियों में पूरी तरह जुटा है और उम्मीद है कि इस चरण में मतदान का प्रतिशत और भी बेहतर रहेगा।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *