उत्तराखंड : कंपकंपी वाली सर्दी का सितम, 4 जिलों में कोल्ड डे अलर्ट

Cold Day Alert in 4 Districts- उत्तराखंड में अब भीषण सर्दी पड़ रही है। दिन में भी आकाश में छाए कोहरे के कारण सूरज के दर्शन नहीं हो पा रहे। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आ रही है। अधिकतम तापमान नीचे आने के कारण हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी और उधम सिंह नगर जिलों के मैदानी हिस्सों में कोल्ड डे (Cold Day) की स्थिति बन रही है।

Cold Day Alert in 4 Districts- मौसम विभाग ने शीत दिवस को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिल रही है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप बना हुआ है। तेज धूप के बावजूद सर्द हवाओं के चलने से दिन के समय कंपकंपी भी छूट रही है।

Cold Day Alert in 4 Districts- प्रदेश में सर्द हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी और उधम सिंह नगर जनपदों के मैदानी हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनने की संभावना व्यक्त की है। बीते दिन देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 21.5 और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और मैदानी हिस्सों में कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *