Devbhoomi Rajat Jayanti Park- “उत्तराखंड के शहर अब सिर्फ बसने के लिए नहीं, बल्कि जीने के लिए भी बेहतर बनेंगे”

Devbhoomi Rajat Jayanti Park- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में शहरी विकास विभाग की प्रमुख योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के सभी शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई को प्राथमिकता दी जाए और इसके लिए जनसहभागिता को भी बढ़ावा दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले नगर निकायों को प्रोत्साहन दिया जाएगा, इसके साथ ही स्ट्रीट लाइट, सीवर लाइन, पार्किंग, ट्रैफिक व्यवस्था और ई-वेस्ट मैनेजमेंट जैसी सेवाओं में सुधार लाने पर जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने शहरी क्षेत्रों में राजस्व बढ़ाने के लिए नवाचार को प्रोत्साहित करने की बात कही, साथ ही नए पार्कों के निर्माण और पुराने पार्कों के सौंदर्यीकरण व रख-रखाव को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए, उन्होंने कहा कि शहरी विकास विभाग के अधीन जो योजनाएं 90% केंद्रीय सहायता से संचालित हो रही हैं, उन पर तेजी से काम किया जाए।

Devbhoomi Rajat Jayanti Park- देवभूमि रजत जयंती पार्क होंगे खास आकर्षण

Devbhoomi Rajat Jayanti Park-बैठक में शहरी विकास सचिव नितेश झा ने बताया कि राज्य के विभिन्न शहरों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त “देवभूमि रजत जयंती पार्क” बनाए जा रहे हैं, जिनमें योग, वॉकिंग ट्रैक और ओपन जिम की सुविधाएं उपलब्ध होंगी, ये पार्क 9 नवंबर 2026 तक बनकर तैयार हो जाएंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि नगर क्षेत्रों में हर साल 50 लाख लीटर वर्षा जल को संचित करने की योजना पर काम जारी है, इसके साथ ही सभी 11 नगर निगमों में स्ट्रीट लाइट्स के प्रबंधन के लिए केंद्रीकृत नियंत्रण प्रणाली लागू की जा रही है।

इस उच्च स्तरीय बैठक में अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव श्रीधर बाबू अदांकी, अपर सचिव गौरव कुमार, सीपीपीजीजी के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज पंत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *