Heat Wave Uttarakhand- उत्तराखंड में भीषण गर्मी और उमस का दौर जारी है, बीते चार दिनों से राज्य के कई इलाकों में तीखी धूप और चिपचिपी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है, सोमवार को भी तेज धूप और बढ़ी हुई नमी के कारण दिन भर लोग परेशान नजर आए हालांकि राहत की खबर यह है कि मौसम जल्द करवट ले सकता है।
पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आर.के. सिंह के अनुसार, 11 जून की दोपहर तक गर्म मौसम बना रहेगा, लेकिन रात से मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा, 12 से 14 जून के बीच प्री-मानसून बारिश की संभावना जताई जा रही है, जबकि 20 जून से राज्य में मानसून के दस्तक देने की उम्मीद है।
फिलहाल वातावरण में नमी का स्तर 36 प्रतिशत तक पहुंच चुका है, और पूर्वी हवाओं के कारण उमस में और इजाफा हो रहा है, इस कारण तापमान में वृद्धि और अधिक महसूस हो रही है।
हल्द्वानी में दिन के साथ रात का तापमान भी राजधानी देहरादून से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है, हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि देहरादून में अधिकतम 38.7 और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, पर्वतीय क्षेत्रों में भी गर्मी का असर देखा गया है, मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 26.2 और न्यूनतम 15.8 डिग्री तक पहुंच गया।
Heat Wave Uttarakhand- नैनीताल में भी सोमवार को तेज धूप के चलते तापमान में बढ़ोतरी देखी गई, सुबह बादल छाए हुए थे लेकिन दोपहर बाद तेज धूप निकल आई, जिससे अन्य दिनों की तुलना में गर्मी अधिक महसूस हुई, जिला मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी नवीन धूसिया ने बताया कि नैनीताल में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया वहीं, झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रमेश गैड़ा के अनुसार, इस बार झील का जलस्तर पिछले वर्ष की तुलना में एक इंच अधिक है।
यह भी पढ़ें…


Leave a Reply