Rajya Sthapna Diwas- 9 नवंबर को नौ महिला कमांडरों के हाथ रहेगी परेड टोलियों की कमान

Rajya Sthapna Diwas- राज्य स्थापना दिवस पर परेड टोलियों की कमान महिला कमांडरों के हाथों में रहेगी। इस स्थापना दिवस पर पहली बार परेड में शामिल होने वाली सभी नौ टोलियों की कमांडर महिला कर्मचारियों को बनाया गया है। इसके साथ ही सेकंड और थर्ड इन कमांड भी दो महिला अधिकारी होंगी। स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर इन दिनों पुलिस लाइन में परेड का अभ्यास किया जा रहा है। इस बार परेड में अधिकतर नए पुलिस कर्मचारी ही प्रतिभाग करेंगे।

नौ नवंबर की मुख्य परेड देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित की जाती है। इसमें पुलिस का हर दस्ता और विंग प्रतिभाग करता है। इस बार की परेड पिछली सभी परेड से अलग होगी। इस बार परेड टोलियों की अगुवाई महिला पुलिस कर्मचारी करेंगी। परेड में कुल नौ टोलियां पुलिस की शामिल होंगी। इनकी कमांडर महिला पुलिसकर्मियों को बनाया गया है। परेड कमांडर एसएसपी अजय सिंह होंगे। जबकि, उनके साथ सेकंड इन कमांड के रूप में आईपीएस निहारिका सिंह मौजूद रहेंगी।

थर्ड इन कमांड सीओ प्रेमनगर रीना राठौर रहेंगी। 10वीं टोली गुलदार दस्ते यानी एटीएस की होगी। परेड के लिए अभ्यास शुरू हो चुका है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस बार परेड में ज्यादातर नए कर्मचारियों को हिस्सा बनाया जा रहा है। करीब 80 फीसदी से अधिक हाल ही में भर्ती सिपाही परेड का हिस्सा बनेंगे।

Rajya Sthapna Diwas- वीडियो देखकर ढूंढ रहे अपनी खामियां

Rajya Sthapna Diwas- इस बार अभ्यास की वीडियोग्राफी भी की जा रही है। इस वीडियो को अभ्यास में शामिल होने वाले सभी कर्मचारियों को दिखाया जा रहा है। ताकि, वह अभ्यास में हुई अपनी कमियां ढूंढकर दूर कर सकें। एसएसपी ने बताया कि इस तरह से सभी कर्मचारी अपना शत प्रतिशत दे सकेंगे।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *