Guldar Terror in Tehri
Guldar Terror in Tehri- टिहरी जिले में भिलंगना ब्लॉक के हिंदाव पट्टी के ग्राम पंचायत कोट महर गांव में शनिवार को साक्षी (13) को गुलदार ने हमलाकर मार दिया था, जिसके बाद से ही पूरे इलाके में दहशत बनी हुई है, इस घटना के बाद वन, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें घटनास्थल पर तैनात की गई।
विधायक शक्ति लाल शाह, डीएफओ पुनीत तोमर, ब्लॉक प्रमुख बासुमति घणाता के गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा उन्होंने तीन माह में तीन बच्चों की मौत होने और गुलदार के अभी तक मारे नहीं जाने पर जमकर खरीखोटी सुनाई, उन्होंने अगले एक सप्ताह में गुलदार न मारे जाने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी, इस बीच मृतक बालिका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
Guldar Terror in Tehri- लोकेशन ट्रेस करने के लिए ड्रोन कैमरे की मदद
- हिंदाव और ग्यारह गांव पट्टी के गांवों में सक्रिय नरभक्षी गुलदार को मारने के लिए वन विभाग की ओर से 22 फॉरेस्ट गार्डों की टीम बनाकर छह शूटरों की तैनाती कर दी गई है।
- गुलदार की लोकेशन ट्रेस करने के लिए अब ड्रोन कैमरे की मदद भी ली जा रही है।
- ट्रैप कैमरों की संख्या आठ से बढ़ाकर 20 कर दी गई है।
- वहीं शिक्षा विभाग ने गुलदार प्रभावित प्राथमिक विद्यालयों में तीन दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।
यह भी पढ़ें…
