Ayushman Yojana- ‘मिडिल क्‍लास’ को भी मुफ्त इलाज, करोड़ों लोगों को होगा फायदा !

Ayushman Yojana- आयुष्‍मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य (आयुष्‍मान) योजना को लागू हुए 5 साल बीत चुके हैं. अब तक देश में करीब 10 करोड़ लोगों को इसका फायदा मिल चुका है. 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा देने वाली यह योजना गरीब तबके के लोगों के लिए बहुत उपयोगी है. लिहाजा सरकार ने 5 साल बीतने के बाद योजना में बड़े बदलाव की तैयारी कर ली है.

आने वाले समय में आयुष्मान योजना का दायरा और इसके पैकेज सिस्‍टम को पूरी तरह बदल दिया जाएगा. इसके तहत माना जा रहा है कि एक तय उम्र सीमा के बाद अमीर-गरीब सभी को इसका फायदा दिया जाएगा.

Ayushman Yojana- दरअसल, केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने योजना में और सुधार करने की वकालत की है. इसके लिए नीति आयोग के सदस्‍य (स्‍वास्‍थ्‍य) डॉ वीके पॉल की अध्‍यक्षता में एक समिति भी बनाई गई थी. यह समिति जल्‍द ही अपनी रिपोर्ट और सिफारिशें स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय को सौंप देगी और उसके आधार पर ही योजना में बदलाव का खाका तैयार किया जाएगा. अनुमान है कि समिति जल्‍द ही अपनी रिपोर्ट सौंपने वाली है.

यह भी पढ़ें…

उत्‍तराखंड के 1.32 लाख राशन कार्डधारकों को अब मुफ्त मिलेगा एक किलो मडुवा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *