Neeraj Chopra Fan- नीरज चोपड़ा के जबरा फैन, 22000 किमी साइकिल चलाकर पहुंचे पेरिस ओलंपिक

Neeraj Chopra Fan- दुनिया में कई ऐसे खेल प्रेमी मौजूद हैं, जो अपने स्टार्स से मिलने के लिए हर हद पार करने को राजी रहते हैं. ऐसे ही एक अनोखा फैन सामने आया है, जो स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को चीयर करने के लिए 22000 किलोमीटर से भी ज्यादा साइकिल चलाकर पेरिस ओलंपिक पहुंचा.

इस शख्स का नाम है फैयस असरफ अली. केरल के इस साइक्लिस्ट ने 22000 किलोमीटर से भी ज्यादा साइकिल चलाकर कोझिकोड से पेरिस तक की अपनी यात्रा दो सालों में पूरी की, इस शख्स की दिली इच्छा है कि वह टोक्यो के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा से मिलें और उन्हें ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतता हुए देखें.

फ्रांस की राजधानी पेरिस में फैयस असरफ अली ने अपनी लंबी साइकिलिंग यात्रा को खत्म किया, जो उन्हें 15 अगस्त 2022 को शुरू की थी. इस दौरान वह 30 देशों से गुजरे. अली ने ‘भारत से लंदन तक शांति और एकता फैलाने’ के मिशन के साथ शुरुआत की थी.

Neeraj Chopra Fan- 17 देशों में साइकिल चलाने के बाद वह पिछले साल अगस्त में एक दोपहर बुडापेस्ट में रुके, जब उन्हें पता चला कि टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा वहीं हैं. बता दें कि नीरज बुडापेस्ट में वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए एथलेटिक्स दल हिस्सा थे, जिसमें उसने एक और ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

अपनी यात्रा खत्म करने के बाद बातचीत के दौरान अली ने पीटीआई से कहा, ‘मुझे भारतीय एथलीटों से बात करने के लिए कुछ मिनट मिले और नीरज ने मुझसे कहा कि ‘चूंकि आप लंदन जा रहे हैं, तो ओलंपिक के लिए पेरिस क्यों नहीं आते.” उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे लगा कि पेरिस में उनसे फिर से मिलना एक शानदार मौका होगा, इसलिए मैंने अपने प्लान में थोड़ा बदलाव किया और जरूरी वीजा लेकर अपनी यात्रा खत्म करने से पहले साइकिल से UK चला गया।

Neeraj Chopra Fan- पेरिस ओलंपिक में भारत को अब तक दो मेडल मिले हैं. ये दोनों ही ब्रॉन्ज मेडल हैं. 22 साल की मनु भाकर ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का खाता खोला.

दूसरा मेडल दिलाने में भी मनु भाकर ने बड़ा योगदान दिया. उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में साउथ कोरिया की जोड़ी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल मैच जीता।

यह भी पढ़ें…

राशन कार्ड धारकों को सरकार की सौगात, मुफ्त मिलेगा आयोडीन युक्त नमक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *