Himanshu Juyal- फर्जी IAS बनकर लगाई 22 लाख की चपत

Himanshu Juyal- देहरादून में एक शख्स पर खुद को IAS अफसर बताकर किराए पर रहकर लाखों रुपए की ठगी और गहनों की चोरी का आरोप लगा है। इस आरोपी शख्स को खुद पीड़ित की रिश्तेदार किराएदार बनाकर लाई थी।

Himanshu Juyal- संतोष शर्मा निवासी कारोबारी ग्रांट ने SSP को शिकायत दी है कि उनके पड़ोस में उनकी मौसी का परिवार रहता है, 20 अगस्त 2023 को उनकी मौसी की लड़की अपने एक दोस्त हिमांशु जुयाल निवासी गाजियाबाद को किराए पर रहने के लिए अपने साथ लेकर आई थी, लड़की ने उसका परिचय IAS अधिकारी के रूप में दिया, लड़की ने बताया कि हिमांशु जुयाल वर्तमान में स्टडी लीव पर चल रहा है।

हिमांशु ने बताया कि वह पीएचडी कर रहा है, उसकी नियुक्ति एफसीआई बलरामपुर में है साथ ही उसने अपना एल बी एस अकादमी मसूरी का आई कार्ड भी दिखाया, इस पर संतोष शर्मा को हिमांशु पर विश्वास हो गया। उसे अपने यहां किराए पर रख लिया।

एक दिन हिमांशु जुयाल ने कहा कि ताऊ बीरेन्द्र जुयाल अखिल भारतीय बागवानी में निदेशक हैं और उनसे वह कोई भी बड़ा काम आसानी से करवा सकता है। पीड़ित की एफसीआई में नौकरी लगवा सकता है।

हिमांशु जुयाल को रहते हुए करीब 6 महीने हो गए थे, एक दिन हिमांशु ने कहा कि गाजियाबाद में उसका मकान बन रहा है, इसके लिए मदद चाहिए। पीड़ित संतोष शर्मा ने विश्वास में आकर हिमांशु को 6 लाख 23 हजार रुपए दे दिए।

Himanshu Juyal- इसके बाद हिमांशु अपने घर गाजियाबाद चला गया, जब वह वहां से नहीं वापस आया तो संतोष शर्मा ने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह हर बार टालमटोल करने लगा, संतोष शर्मा ने जब इस मामले पर अपनी पत्नी से बात की तो पता चला कि हिमांशु ने गाजियाबाद में अपने मकान के निर्माण का झांसा देकर उनकी पत्नी से भी 8.26 लाख रुपये ले लिए।

पीड़ित की पत्नी को आश्वासन दिया गया कि रकम जल्द वापस कर दूंगा और इसे अपने पति को न बताने की सलाह दी, इसके बाद उन्होंने अपने घर में देखा तो पता चला कि उनकी पत्नी के 7 लाख रुपए के गहने भी गायब हैं, इतना ही नहीं हिमांशु ने सवा लाख रुपए का फोन भी पीड़ित के नाम से खरीदा था, जिसकी किस्त संतोष शर्मा अदा कर रहे हैं।

आरोपी हिमांशु ने 24 मार्च 2024 को दिल्ली के पालम मेट्रो स्टेशन पर मिलकर पीड़ित को उसकी पत्नी की आपत्तिजनक फोटो दिखाई और धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वह उसकी पत्नी की अश्लील फोटो वायरल कर देगा, अंततः परेशान होकर संतोष शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी।

पटेल नगर प्रभारी कमल सिंह ने बताया है कि पीड़ित संतोष शर्मा की तहरीर के आधार पर आरोपी हिमांशु जुयाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है, साथ ही पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें…

राशन कार्ड धारकों को सरकार की सौगात, मुफ्त मिलेगा आयोडीन युक्त नमक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *