Kedarnath Heli Booking- मानसून सीजन के लिए हेली सेवाओं की बुकिंग शुरू

Kedarnath Heli Booking- मानसून सीजन के लिए 21 जून से 14 सितंबर के बीच केदारनाथ सहित चार धामों के लिए हवाई टिकट बुकिंग कर सकते हैं, हेली टिकट बुकिंग को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

चारधाम यात्रा अभी सामान्य रूप से चल रही है  माना जा रहा है कि 20 जून से मानसून सीजन की शुरुआत के साथ ही यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आ सकती है।

Kedarnath Heli Booking-  इसे ध्यान में रखते हुए उकाडा ने केदारनाथ धाम की हेली सेवाओं की बुकिंग 20 जून तक ही रखी थी और 21 जून से 14 सितंबर तक के लिए हेली सेवाओं की बुकिंग मानसून सीजन के चलते रोक दी गई थी,  ऐसे में 14 जून से मानसून सीजन के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मानसून सीजन के दौरान चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या हर साल कम हो जाती है, इसे ध्यान में रखते हुए उकाडा मानसून सीजन के में रोजाना केवल दो ऑपरेटरों के माध्यम से हेली सेवाओं का संचालन करता है, जिससे कम संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को भी हेली सेवा का लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें…

Laganiya Hanuman Mandir- यहाँ है लव मैरिज कराने वाला हनुमान मंदिर 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *