weather-alert-uttarakhand-rain-and-snowfall-warning-in-5-districts
उत्तराखंड में मौसम ने फिर से करवट बदली है। यहां नए साल का स्वागत बारिश और बर्फबारी के साथ होगा। मौसम विभाग ने 1 जनवरी से पांच पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। 1 जनवरी तक कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ता रहेगा, मौसम विभाग ने घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
30 दिसंबर को पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की भी संभावना है। मौसम विभाग ने दो दिन हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। उधमसिंह नगर और हरिद्वार में सुबह घना कोहरा छाया रहा।
विजिबिलिटी कम होने की वजह से वाहन सड़क पर रेंगते नजर आए। 1 जनवरी को भी इन जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है, ऐसे में वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की सलाह दी गई है। 1 जनवरी के बाद पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी की होने की संभावना है। इससे शीतलहर चलने से प्रदेश भर में ठंड बढ़ेगी। इसका असर दिन के तापमान में भी देखने को मिलेगा।
