Drugs Free Uttarakhand
Drugs Free Uttarakhand- नशा और उत्तराखंड दो ऐसे शब्द है जिनका ज़िक्र आये दिन आपको सुनाई देता होगा, डीजीपी , सीएम और देहरादून पुलिस कप्तान अजय सिंह भी लगातार इस मकड़जाल को तोड़कर ड्रग्स फ्री उत्तराखंड बनाने की योजना बनाते हैं और कार्यवाही भी होती है।
बावजूद इसके इन नशा कारोबारियों की गतिविधियों पर कोई असर पड़ता रहा है क्योंकि एक बार फिर व्यस्ततम रोड राजपुर रोड पर पुलिस के पकड़ में जब एक कार आयी तो जो हुआ वो आपको भी हैरान कर देगा।
Drugs Free Uttarakhand- ड्रग्स फ्री बनेगा उत्तराखंड – डीजीपी
Drugs Free Uttarakhand- दरअसल मसूरी रोड पर पुलिस बैरेकेडिंग लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी बीच, पुलिस को देखते ही एक गाड़ी में विदेशी महिला के साथ बैठा कपल भागने लगा. पुलिस ने संदिग्थ गाड़ी का पीछा किया और तीनों से पूछताछ के साथ गाड़ी की तलाशी ली. तलाशी के दौरान कुछ ऐसा मिला कि पुलिस ही भौंचक्की रह गई.
पुलिस के हाथ कोकीन और 66 हजार रुपये नकद हाथ लगे.इसके बाद पुलिस ने तीनों ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. जिनमें एक महिला युकांडा शामिल थी जो कि कोकीन सप्लायर बताई जा रही है. एक महिला देहरादून के नामी निजी कॉलेज की टीचर और उसका पति नामी कंपनी का ऑनलाइन होलसेलर है.

Drugs Free Uttarakhand- तीनों को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया
Drugs Free Uttarakhand- दरअसल, राजपुर पुलिस देहरादून के मसूरी डायवर्जन पर चेकिंग कर रही थी. पुलिस को देखते ही कुछ संदिग्घ व्यक्ति जो एक कार में बैठे थे, भागते हुए दिखे. पुलिस ने अगले बैरिकेट्स से पहले कार को रोका और गाड़ी की तलाशी ली. तलाशी के दौरान गाड़ी से 17 ग्राम कोकीन और 66 हजार रुपये बरामद हुए.
पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि तीनो में एक आरोपी कोबरा गैंग की विदेशी ड्रग पेडलर है और कोकीन को अलग अलग राज्यों में डिमांड पर सप्लाई करती है.
Drugs Free Uttarakhand- तस्करी में शामिल थे पति-पत्नी !
वहीं पुलिस ने दो अन्य से पूछताछ की तो पता चला कि नशा तस्करी में शामिल पति-पत्नी हैं. आरोपी पत्नी रितिका साहनी देहरादून के एक नामी स्कूल की टीचर रही हैं और कुछ समय पहले ही स्कूल को छोड़ा है. साथ ही पति सारथी साहनी ऑनलाइन बिजनेस चलाता है.
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि महिला टीचर दिल्ली से कोकीन मंगाती थी और देहरादून के कॉलेज के छात्र और राजधानी में आयोजित होने वाली बड़ी-बड़ी पार्टियों मे कमीशन लेकर सप्लाई करती थी.उत्तराखंड पुलिस लगातार ऐसे अभियान चला कर ड्रग्स सप्लायर गैंग की धरपकड़ कर ड्रग्स फ्री उत्तराखंड बनाने में जुटी हैं।
यह भी पढ़ें…
Rishabh Pant Returns- IPL 2024 में ऋषभ पंत की वापसी…
