Uttarakhand Anupurak Budget- गैरसैंण (भराड़ीसैंण) स्थित विधानसभा भवन में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट पर वक्तव्य देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विकास का एक समग्र रोडमैप पेश किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत-2047’ के विजन में उत्तराखंड अपनी अग्रणी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
Uttarakhand Anupurak Budget- मुख्यमंत्री ने सदन के समक्ष राज्य की मजबूत होती अर्थव्यवस्था के आंकड़े साझा किए:
- GSDP में बड़ी वृद्धि: वर्ष 2022 में प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) लगभग ₹2.55 लाख करोड़ था, जो वर्ष 2026-27 में बढ़कर लगभग ₹3.82 लाख करोड़ होने का अनुमान है।
- प्रति व्यक्ति आय में इजाफा: इस अवधि में प्रति व्यक्ति आय ₹1.95 लाख से बढ़कर ₹2.74 लाख तक पहुंच चुकी है।
- स्टार्टअप और MSME क्रांति: राज्य में स्टार्टअप्स की संख्या 702 से बढ़कर 1,978 और एमएसएमई इकाइयों की संख्या 60 हजार से बढ़कर लगभग 1 लाख तक पहुंच गई है।
- राष्ट्रीय रैंकिंग में डंका: नीति आयोग के SDG इंडिया इंडेक्स 2023-24 में उत्तराखंड 79 अंकों के साथ देश में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहा है।
Uttarakhand Anupurak Budget- अनुपूरक बजट की मुख्य विशेषताएं
Uttarakhand Anupurak Budget- बजट प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि कुल ₹7,844.18 करोड़ के बजट में से ₹4,164.32 करोड़ पूंजीगत तथा ₹3,679.86 करोड़ राजस्व मद में रखे गए हैं।

- स्थानीय निकायों की हिस्सेदारी बढ़ी: छठे राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत त्रिस्तरीय पंचायतों और निकायों की राज्य के कर राजस्व में हिस्सेदारी 10.5% से बढ़ाकर 12.5% की गई है, जिसके लिए ₹721 करोड़ का बजटीय प्रावधान किया गया है।
- कृषि एवं पेयजल: अन्नपूर्ति योजना के तहत धान व गेहूं खरीद के लिए ₹1,100 करोड़, जल जीवन मिशन के लिए ₹300 करोड़ तथा गैरसैंण जलापूर्ति बांध परियोजना के लिए ₹122 करोड़ का आवंटन किया गया है।
- कुंभ मेला एवं सांस्कृतिक गलियारे: आगामी दिव्य कुंभ मेले की तैयारियों हेतु ₹290 करोड़ प्रस्तावित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त नंदा राजजात यात्रा और हरिद्वार-गंगा कॉरिडोर के कार्यों का भी विशेष ध्यान रखा गया है।
- स्वास्थ्य एवं शिक्षा: अटल आयुष्मान योजना के लिए ₹100 करोड़, राज्य कर्मचारियों की गोल्डन कार्ड योजना के लिए ₹125 करोड़, पिथौरागढ़ व रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के लिए ₹160 करोड़ और विद्यालयों/उच्च शिक्षा में डिजिटल लर्निंग हेतु ₹200 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
Uttarakhand Anupurak Budget- बुनियादी ढांचे पर फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’, खेल विश्वविद्यालय, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और प्रशिक्षण छात्रवृत्ति का प्रावधान किया गया है। अवस्थापना विकास के तहत आपदा प्रबंधन, जोशीमठ सहित भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास, सुरक्षित निर्माण, हेली सेवाओं के विस्तार और देहरादून में स्थापित सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (STPI) के जरिए नए रोजगार सृजित करने पर विशेष जोर दिया गया है।
यह भी पढ़ें…
