Chamoli Tunnel News
Chamoli Tunnel News- चमोली स्थित विष्णुगाड़ पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना में 13 अगस्त को हुए दर्दनाक हादसे के बाद से चला आ रहा एक सप्ताह का गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है। उप जिलाधिकारी (SDM) चमोली राजकुमार पांडे की मध्यस्थता में आयोजित वार्ता के दौरान टीएचडीसी (THDC) प्रबंधन, हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (HCC) और हिंदुस्तान फेडरेशन यूनियन के बीच त्रिपक्षीय समझौता संपन्न हुआ। सहमति बनने के साथ ही परियोजना स्थल पर रुका हुआ निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया गया है। बैठक में यूनियन द्वारा रखे गए मांग पत्र पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसके बाद प्रबंधन ने प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया:
- मृतक आश्रितों को मुआवजा: हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक श्रमिक के परिजनों को 45-45 लाख रुपये की सहायता व अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।
- ईपीएफ का अलग लाभ: 45 लाख रुपये के अतिरिक्त, मृतक श्रमिकों के आश्रितों को कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) का दावा अलग से देय होगा।
- घायलों को आर्थिक सहायता: दुर्घटना में घायल हुए श्रमिकों को इलाज और पुनर्वास के लिए 3.5-3.5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
- सुरक्षित कार्य माहौल: टनल के भीतर श्रमिकों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने और सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने पर लिखित सहमति बनी।
Chamoli Tunnel News- बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी
Chamoli Tunnel News- इस महत्वपूर्ण समझौते के समय दोनों कंपनियों के शीर्ष अधिकारी और यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे:
- टीएचडीसी (THDC) प्रबंधन: अधिशासी निदेशक अजय वर्मा, महाप्रबंधक (ईएम) रविन्द्र राणा, अपर महाप्रबंधक (विद्युत गृह) शम्भू प्रसाद डोभाल, और वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन व प्रशासन) वीरेन्द्र दत्त भट्ट।
- एचसीसी (HCC) इंडिया लिमिटेड: परियोजना प्रबंधक विनोद कुमार, अधिशासी सिविल विनय कुमार उपाध्याय, और वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) गौतम विश्वास।
- हिन्दुस्तान फेडरेशन यूनियन: महामंत्री सोहन कुमार, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह नेगी, कार्यालय सचिव समीर शाह, सह सचिव सूरज कुमार, संगठन मंत्री जितेन्द्र कुमार, और कोषाध्यक्ष पवन खंडूरी।
Chamoli Tunnel News- 1 हफ्ते बाद बहाल हुआ काम
Chamoli Tunnel News- उचित मुआवजे और सुरक्षा इंतजामों की मांग को लेकर श्रमिक पिछले एक सप्ताह से आंदोलनरत थे, जिससे पीपलकोटी परियोजना का काम पूरी तरह से ठप्प पड़ गया था। एसडीएम राजकुमार पांडे की कुशल मध्यस्थता से विवाद सुलझने के बाद परियोजना क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल हो गई है और सभी श्रमिक काम पर लौट आए हैं। यह भी पढ़ें…
