SIR Uttarakhand- उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया के तीसरे चरण के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का सिलसिला जारी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर SIR की प्रगति और दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को तीसरे चरण में चल रही प्रक्रिया की जानकारी दी और दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण में बूथ लेवल एजेंट (BLA) की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
SIR Uttarakhand- 13 अगस्त तक मिले 2.83 लाख दावे और आपत्तियां
SIR Uttarakhand- मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, 14 जुलाई से 13 अगस्त तक कुल 2,83,890 दावे एवं आपत्तियां विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हुई हैं।
- फॉर्म-6: करीब 1.28 लाख
- फॉर्म-7: करीब 1.07 लाख
- फॉर्म-8: करीब 47 हजार
दावे एवं आपत्तियों को लेकर प्राप्त आवेदनों को अब निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच और निस्तारण की कार्रवाई की जा रही है।
SIR Uttarakhand- राजनीतिक दलों को नियमों की दी जानकारी
बैठक में डॉ. पुरुषोत्तम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 और मैनुअल ऑफ इलेक्टोरल रोल में निर्धारित प्रावधानों की बिंदुवार जानकारी दी।
उन्होंने SIR के दौरान दावे और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया, संबंधित नियमों और राजनीतिक दलों की भूमिका को लेकर भी प्रतिनिधियों को अवगत कराया।

SIR Uttarakhand- BLA की सक्रिय भागीदारी पर जोर
SIR Uttarakhand- मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से कहा कि दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के दौरान उनके बूथ लेवल एजेंट (BLA) सक्रिय रूप से प्रक्रिया में भाग लें।
उन्होंने कहा कि BLA की सक्रिय भागीदारी से दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।
SIR Uttarakhand- फॉर्म-6, 7 और 8 के डिजिटाइजेशन का काम जारी
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया गया कि वर्तमान में फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 को डिजिटाइज करने की प्रक्रिया भी चल रही है।
निर्वाचन विभाग के स्तर पर प्राप्त दावे और आपत्तियों को डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज करने की प्रक्रिया के साथ इनके नियमानुसार निस्तारण की कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से SIR की पूरी प्रक्रिया में सहयोग करने और अपने स्तर से आवश्यक समन्वय बनाए रखने की अपील की।
यह भी पढ़ें…