Cyber Crime Uttarakhand- साइबर अपराधों पर नकेल कसने में उत्तराखंड पुलिस का डंका

Cyber Crime Uttarakhand- साइबर क्राइम कंट्रोल और नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा के मोर्चे पर उत्तराखंड पुलिस ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर (I4C) द्वारा जारी राज्य/केंद्र शासित प्रदेश प्रदर्शन मैट्रिक्स में उत्तराखंड पुलिस ने देश के शीर्ष 5 राज्यों में अपना स्थान बनाया है।

पुलिस मुख्यालय में आयोजित बैठक के दौरान 1 जनवरी से 31 जुलाई तक की अवधि के प्रदर्शन का मूल्यांकन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उत्तराखंड पुलिस का प्रदर्शन सभी तय मानकों पर सर्वोत्कृष्ट पाया गया।

Cyber Crime Uttarakhand- किन मानकों पर हुआ मूल्यांकन?

I4C द्वारा राज्यों की पुलिस का मूल्यांकन साइबर सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए संचालित कई महत्वपूर्ण पहलों के प्रभावी क्रियान्वयन के आधार पर किया गया था। उत्तराखंड पुलिस ने निम्नलिखित मानकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया:

  • S4C (स्टेट साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर) की स्थापना और आधारभूत ढांचा।
  • e-Zero FIR का त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्वयन।
  • मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल (MRM) और ग्रीवांस रिड्रेसल मॉड्यूल (GRM)।
  • सहयोग और समन्वय पोर्टल के माध्यम से अंतरराज्यीय सूचना साझाकरण।
  • CIAR अनुपालन, साइ-ट्रेन (CyTrain) क्षमता निर्माण और राष्ट्रीय साइबर हॉटस्पॉट विश्लेषण।
  • व्यापक स्तर पर साइबर जागरूकता अभियान।
Cyber Crime Uttarakhand

Cyber Crime Uttarakhand- e-Zero FIR बनी बड़ी ताकत

राज्य में साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए S4C (State Cyber Crime Coordination Center) की स्थापना हेतु राज्य सरकार द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही सेंटर के लिए पृथक भवन और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए बजट का विशेष प्रावधान किया गया है।

एसटीएफ (STF) द्वारा I4C के सहयोग से पीड़ितों को तत्काल राहत देने, तकनीकी सहायता, जांच और अंतरराज्यीय पुलिस समन्वय को लगातार मजबूत किया जा रहा है। साथ ही, e-Zero FIR के प्रभावी क्रियान्वयन से साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों को बिना किसी क्षेत्राधिकार के झंझट के तुरंत एफआईआर दर्ज कराने की सुविधा मिल रही है।

सरलीकरण, समाधान और निस्तारण का परिणाम- मुख्यमंत्री धामी

Cyber Crime Uttarakhand- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा:

“यह उपलब्धि राज्य सरकार की ‘सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि’ की कार्यसंस्कृति, आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग और हमारी प्रतिबद्धता का परिणाम है। मुझे पूरा विश्वास है कि उत्तराखंड पुलिस भविष्य में भी साइबर अपराधों के प्रभावी नियंत्रण, नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा और एक सुरक्षित साइबर इकोसिस्टम के निर्माण के लिए इसी निष्ठा के साथ कार्य करती रहेगी।”

शीर्ष 5 में आना अत्यंत गौरव का विषय- DGP दीपम सेठ

Cyber Crime Uttarakhand- उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) दीपम सेठ ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा:

“देश के शीर्ष पांच राज्यों में स्थान प्राप्त करना उत्तराखंड पुलिस के लिए अत्यंत गौरव और संतोष का विषय है। यह उपलब्धि राज्य सरकार के निरंतर मार्गदर्शन, उत्तराखंड पुलिस, एसटीएफ और अन्य सभी इकाइयों के बेहतर समन्वय व कड़ी मेहनत का परिणाम है।”

यह भी पढ़ें…

उत्तराखंड की ये हैं 5 बेस्ट डेस्टिनेशन वेडिंग लोकेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *