Rupaligad Seem Road- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में चम्पावत जिले के सीमांत और दूरस्थ क्षेत्रों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार ने जनपद के तामली–रूपालीगाड़–सीम मोटर मार्ग के निर्माण कार्य को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इस परियोजना के लिए कुल 79.44 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें से 47.664 लाख रुपये की पहली किश्त शासन द्वारा जारी कर दी गई है। वित्तीय स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही सड़क निर्माण की मांग अब पूरी होने जा रही है।
Rupaligad Seem Road- समयबद्ध निर्माण पर जोर
Rupaligad Seem Road- शासन द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, मोटर मार्ग का निर्माण निर्धारित तकनीकी मानकों और वित्तीय नियमों के अनुसार ही किया जाएगा। कार्य प्रारंभ करने से पूर्व सभी अनिवार्य तकनीकी स्वीकृतियां प्राप्त की जाएंगी।
परियोजना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कार्यस्थल पर योजना का विस्तृत सूचना बोर्ड (Information Board) स्थापित किया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को परियोजना की लागत, निर्माण एजेंसी और समयसीमा की पूरी जानकारी मिल सके।
Rupaligad Seem Road- नियमित अनुश्रवण के निर्देश
चम्पावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।
“तामली–रूपालीगाड़–सीम मोटर मार्ग के बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुलभ होगा। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और अन्य आवश्यक सेवाओं तक ग्रामीणों की पहुंच आसान होगी। संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग और तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।”- मनीष कुमार, जिलाधिकारी, चम्पावत
Rupaligad Seem Road- आर्थिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। विषम परिस्थितियों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं और एम्बुलेंस की पहुंच अब गांवों तक आसान हो सकेगी, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के जनजीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।
यह भी पढ़ें…