Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/himvarta.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
UKSSSC High Court Bharti- उत्तराखंड हाई कोर्ट में खुली बंपर सरकारी नौकरी की खिड़की - Him Varta

UKSSSC High Court Bharti- उत्तराखंड हाई कोर्ट में खुली बंपर सरकारी नौकरी की खिड़की

UKSSSC High Court Bharti- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा उच्च न्यायालय में कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) एवं आशुलिपिक (Stenographer) आदि समूह-ग के 398 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सोमवार, 22 जून 2026 से प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के भीतर अपना आवेदन सुनिश्चित कर सकते हैं।

UKSSSC High Court Bharti- भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां और वेबसाइट

  • आधिकारिक वेबसाइट: www.sssc.uk.gov.in
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 06 जुलाई 2026
  • लिखित परीक्षा की संभावित तिथि: 23 अगस्त 2026 (नोट: आयोग इस तिथि में बदलाव कर सकता है)

UKSSSC High Court Bharti- पदों का विवरण

UKSSSC High Court Bharti- आयोग ने इस भर्ती के तहत सिविल और कुटुंब न्यायालयों में रिक्तियों को विभाजित किया है, जिसका विवरण इस प्रकार है:

  • कनिष्ठ सहायक (सिविल न्यायालय): 230 पद
  • कनिष्ठ सहायक (कुटुंब न्यायालय): 29 पद
  • आशुलिपिक ग्रेड-1 (सिविल न्यायालय): 128 पद
  • आशुलिपिक ग्रेड-1 (कुटुंब न्यायालय): 11 पद
UKSSSC High Court Bharti

UKSSSC High Court Bharti- अनिवार्य दस्तावेज और महत्वपूर्ण गाइडलाइंस

अभ्यर्थियों को फॉर्म भरते समय निम्नलिखित दस्तावेजों को अपलोड करना अनिवार्य किया गया है, अन्यथा आवेदन निरस्त किया जा सकता है:

  • हाईस्कूल प्रमाण पत्र: अभ्यर्थी के नाम और जन्मतिथि (DOB) के सत्यापन के लिए।
  • पहचान पत्र: पहचान के सत्यापन के लिए निर्धारित पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड आदि) की दोनों तरफ की स्पष्ट छायाप्रति (Copy) अपलोड करना अनिवार्य है।
  • आरक्षण प्रमाण पत्र: ऊर्ध्वाधर (Vertical) एवं क्षैतिज (Horizontal) आरक्षण से संबंधित अपनी श्रेणी या उपश्रेणी का वैध सर्टिफिकेट।

“उच्च न्यायालय के इन सभी 398 पदों के लिए अंग्रेजी टाइपिंग अनिवार्य है और इसके लिए स्पीड भी निर्धारित की गई है। इसलिए, परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी आज से ही अंग्रेजी में टाइपिंग का अभ्यास शुरू कर दें, ताकि लिखित परीक्षा के बाद होने वाले टाइपिंग टेस्ट में कोई रुकावट न आए।”- जीएस मार्तोलिया, अध्यक्ष (UKSSSC)

यह भी पढ़ें…

उत्तराखंड की ये हैं 5 बेस्ट डेस्टिनेशन वेडिंग लोकेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *