Vinod Kumar Murder- ‘जिहादी मानसिकता’ को देवभूमि में कुचल देंगे, सजा बनेगी नजीर- सीएम

Vinod Kumar Murder- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का सहसपुर (बैरागीवाला) इलाका उस वक्त सांप्रदायिक तनाव की चपेट में आ गया, जब खेत में पानी लगाने और पुरानी रंजिश के मामूली विवाद ने एक खौफनाक हत्याकांड का रूप ले लिया। उपद्रवियों की भीड़ ने स्थानीय भाजपा व बजरंग दल से जुड़े नेता विनोद कुमार (44) के घर में घुसकर हथौड़ों, लाठियों और फावड़ों से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें विनोद की इलाज के दौरान मौत हो गई और उनके परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस जघन्य वारदात के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों और दक्षिणपंथी संगठनों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने इलाके में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं और भारी पुलिस बल (PAC समेत) तैनात किया है।

Vinod Kumar Murder- बड़ी अपडेट्स

क्या था मामला? पुलिस के अनुसार, बैरागीवाला गांव में विनोद कुमार और इम्तियाज नामक व्यक्ति के बीच खेत में पानी छोड़ने को लेकर पिछले 2-3 दिनों से विवाद चल रहा था। हालांकि, ग्रामीणों और ग्राम प्रधान का आरोप है कि यह महज पानी का विवाद नहीं था। विनोद ने पूर्व में हुए एक जमीन घोटाले का खुलासा किया था, जिसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं।

खौफनाक हमला: विवाद बढ़ने पर दूसरे समुदाय के 40 से अधिक लोगों की उग्र भीड़ ने लाठी-डंडों और हथौड़ों से लैस होकर विनोद के घर पर धावा बोल दिया। सिर पर हथौड़े के गंभीर वार के कारण विनोद ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि उनके भाई अशोक, राजेश और भाभी सुषमा गंभीर रूप से घायल हैं।

Vinod Kumar Murder

प्रशासन का ‘बुलडोजर एक्शन’: तनाव बढ़ता देख और प्रदर्शनकारियों के भारी आक्रोश के बीच, जिला प्रशासन और पुलिस ने तुरंत मुख्य आरोपी के अवैध निर्माण (दुकान और बाउंड्री वॉल) को बुलडोजर से ढहा दिया।

उग्र हुआ प्रदर्शन: गुस्से में आई भीड़ ने एक आरोपी के घर पर पथराव किया, तोड़फोड़ की और मकान के एक हिस्से में आग लगा दी। पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को किसी तरह संभाला।

गिरफ्तारियां: देहरादून पुलिस (SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल) ने मुस्तैदी दिखाते हुए 12 नामजद और 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या), 109 (हत्या का प्रयास) और 191 (दंगा) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अब तक मुख्य आरोपी रज्जाक, सलमान, जावेद और शाहबाज सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि बाकी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Vinod Kumar Murder- मुख्यमंत्री का कड़ा रुख

अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना संज्ञान लेते हुए बेहद सख्त लहजे में चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि देवभूमि उत्तराखंड की शांति और सामाजिक सौहार्द से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी जो एक नजीर बनेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा:

“देवभूमि की शांति को भंग करने की कोशिश करने वाली ‘जिहादी और हिंसक मानसिकता’ को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जो लोग कानून को चुनौती देने का दुस्साहस करेंगे, उन्हें ऐसा दंड मिलेगा कि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने से पहले हजार बार सोचेगा। हमारी सरकार राज्य की सांस्कृतिक संप्रभुता और सौहार्द की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

Vinod Kumar Murder- मुख्यमंत्री ने पुलिस और जिला प्रशासन को मामले की त्वरित जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि क्षेत्र में अमन-चैन दोबारा बहाल किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *