Chamoli Accident News- बेकाबू होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, मासूम समेत 4 की मौत

Chamoli Accident News- उत्तराखंड के पहाड़ों का सुहाना सफर एक बार फिर मातम में बदल गया, चमोली जिले के देवाल क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां आज एक बेकाबू कमर्शियल बोलेरो टैक्सी अचानक गहरी खाई को चीरते हुए उफनती कैल नदी में जा गिरी। इस भयानक हादसे में एक 7 साल के मासूम और महिला समेत 4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा देवाल-घेस मोटर मार्ग पर कुनार बैंड के पास हुआ। गुरुवार को एक कमर्शियल बोलेरो वाहन सवारियों को लेकर देवाल से घेस गांव की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन कुनार बैंड के तीखे मोड़ पर पहुंचा, अचानक चालक गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते वाहन बेकाबू होकर गहरी खाई में लुढ़कते हुए सीधे नदी किनारे जा गिरा। गाड़ी गिरते ही इलाके में चीख-पुकार मच गई।

Chamoli Accident News- गहरी खाई में रेस्क्यू ऑपरेशन

Chamoli Accident News- वहां से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं। हालांकि, घटनास्थल बेहद गहरी खाई में होने के कारण बचाव दल को नीचे उतरने और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया गया था। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी 8 लोगों को बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) देवाल पहुंचाया।

Chamoli Accident News
Chamoli Accident News

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी 4 घायलों का इलाज जारी है। घायलों में एक डेढ़ साल की बच्ची भी शामिल है, जिसकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतकों के नाम:

  • जानकी देवी (28 वर्ष), पत्नी दान सिंह – निवासी: खेता
  • दीपू (7 वर्ष), पुत्र चंदन सिंह – निवासी: खेता
  • अर्जुन सिंह (60 वर्ष), पुत्र मान सिंह – निवासी: घेस
  • आलम सिंह (54 वर्ष), पुत्र दीवान सिंह – निवासी: घेस

गंभीर रूप से घायलों के नाम:

  • हरेंद्र सिंह (38 वर्ष), पुत्र पुष्कर सिंह – निवासी: घेस (हालत बेहद गंभीर)
  • उमा देवी (28 वर्ष), पत्नी चंदन सिंह – निवासी: खेता
  • हर्षिता (1.5 वर्ष), पुत्री चंदन सिंह – निवासी: खेता
  • खड़क सिंह (38 वर्ष), पुत्र मदन सिंह – निवासी: खेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *