Uttarakhand Administration- सात अधिकारियों के पदभार बदले, कई विभागों में नई तैनाती

Uttarakhand Administration- उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए चार आईएएस और तीन पीसीएस/सचिवालय सेवा अधिकारियों समेत कुल सात अधिकारियों के पदभार में फेरबदल किया है। मंगलवार को जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

शासन के आदेश के अनुसार आईएएस अधिकारी सौरभ गहरवार को अपर सचिव स्वास्थ्य का दायित्व दिया गया है, जबकि **झरना कमठान** को अपर सचिव पेयजल के साथ-साथ निदेशक स्वजल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, सचिव विनोद कुमार सुमन से परियोजना निदेशक उत्तराखंड डिजास्टर प्रीपेयर्डनेस एंड रेजिलिएंस प्रोजेक्ट का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। इसके साथ ही आईएएस अधिकारी प्रकाश चंद्र को अपर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

प्रशासनिक फेरबदल के तहत पीसीएस अधिकारी सुंदर लाल सेमवाल को अपर सचिव समाज कल्याण, प्रबंध निदेशक बहुद्देशीय वित्त विकास निगम तथा आयुक्त दिव्यांगजन की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा सचिवालय सेवा के अधिकारी विक्रम सिंह को अपर सचिव समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण एवं सचिवालय प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Uttarakhand Administration- शासन ने पीसीएस अधिकारी स्मृता परमार को अपर जिलाधिकारी, देहरादून के पद पर तैनात किया है।

यह भी पढ़ें…

Lipulekh Pass Trade- लिपुलेख पास से फिर शुरू होगा भारत-तिब्बत व्यापार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *