Kedarnath News- केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का विधिवत लोकार्पण किया, यह पहल आगामी यात्रा सीजन से पहले स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की गई है।
मुख्यमंत्री के साथ केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं, लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार तीर्थयात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है और केदारनाथ जैसे दुर्गम क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार प्राथमिकता में शामिल है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल के नए भवन का निर्माण कार्य हाल ही में पूरा हुआ है, इस भवन को आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और बेहतर आपातकालीन सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिससे गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार मिल सकेगा, नए भवन के शुरू होने से पुराने अस्पताल पर पड़ने वाला दबाव भी कम होगा और मरीजों को अधिक व्यवस्थित सेवाएं मिलेंगी।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर पहले से ही धाम में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे थे, सुरक्षा, स्वास्थ्य और आवागमन से जुड़ी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।
Kedarnath News- इस लोकार्पण के साथ ही केदारनाथ धाम में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिली है, हर साल लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं, ऐसे में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं न केवल आपातकालीन स्थितियों में राहत देंगी, बल्कि यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी, सरकार की इस पहल को धाम के समग्र विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।