UKPSC Exam Update- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 2025 के अंतर्गत होने वाली दो परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया है, आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय प्रशासनिक कारणों से लिया गया है और इन परीक्षाओं की नई तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी।
आयोग के परीक्षा नियंत्रक जयवर्धन शर्मा की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा प्रवक्ता संवर्ग (समूह-ग) सामान्य शाखा एवं महिला शाखा परीक्षा 2025 के तहत 9 मई को प्रस्तावित प्रवक्ता भौतिक शास्त्र और 10 मई को प्रस्तावित प्रवक्ता नागरिक शास्त्र की परीक्षा अब अग्रिम आदेशों तक स्थगित रहेगी।

इन परीक्षाओं को पहले से जारी परीक्षा कैलेंडर में शामिल किया गया था, लेकिन अब परिस्थितियों के अनुसार इसमें बदलाव किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि नई परीक्षा तिथि अलग से अधिसूचित की जाएगी।
UKPSC Exam Update- इस निर्णय से अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है, हालांकि कुछ उम्मीदवारों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय भी मिल गया है। अब सभी की नजरें आयोग की अगली आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।