Himadri Ice Rink- सीएम धामी ने लॉन्च की नई जर्सी और ‘पे एंड प्ले’ पोर्टल

Himadri Ice Rink- उत्तराखंड में खेल सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में हिमाद्रि आइस रिंक के जीर्णोद्धार की पहली वर्षगांठ कार्यक्रम में हिस्सा लिया उन्होंने इस आइस रिंक को देश के लिए गर्व की बात बताया और इस मौके पर उत्तराखण्ड आइस हॉकी टीम की नई जर्सी और ‘पे एंड प्ले’ पोर्टल लॉन्च किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “हिमाद्रि” देश की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक है, जहां खिलाड़ियों को अच्छी और आधुनिक सुविधाएं मिल रही हैं, यह आइस रिंक साल 2011 में बनी थी और यहां साउथ एशियन विंटर गेम्स जैसे बड़े खेल आयोजन भी हुए थे, लेकिन देखभाल की कमी के कारण यह कुछ समय के लिए बंद हो गई थी।

Himadri Ice Rink- उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने करीब 8.5 करोड़ रुपये खर्च करके इसे दोबारा तैयार किया और पिछले साल फिर से शुरू किया, यहां एक मेगावाट का सोलर पावर प्लांट भी लगाया गया है, जिससे साफ ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है।

सीएम धामी ने कहा कि पिछले एक साल में यहां नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप, एशियन ट्रॉफी और राष्ट्रीय आइस हॉकी लीग जैसे बड़े आयोजन सफलतापूर्वक हुए हैं।, देश के अलग-अलग राज्यों के खिलाड़ी यहां ट्रेनिंग ले रहे हैं, जिससे यह जगह खेल प्रतिभाओं का बड़ा केंद्र बन रही है। भारतीय आइस हॉकी टीम का कैंप भी यहीं लगा था, उन्होंने बताया कि अगस्त में भारत ने पहली बार एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी की मेजबानी की, जिसमें 11 देशों के 200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है, जल्द ही ‘स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान’ के तहत 8 शहरों में 23 खेल अकादमियां खोली जाएंगी, जहां हर साल 920 एथलीट और 1000 अन्य खिलाड़ियों को प्रशिक्षण मिलेगा।

Himadri Ice Rink

Himadri Ice Rink- उन्होंने यह भी बताया कि हल्द्वानी में राज्य का पहला खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज बनाया जा रहा है। नई खेल नीति के तहत मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की व्यवस्था भी की गई है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने खेल मंत्री रेखा आर्य को निर्देश दिए कि खिलाड़ियों से जुड़ी योजनाओं में देरी न हो। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स कॉलेजों में खिलाड़ियों को मुफ्त ट्रेनिंग, छात्रवृत्ति और अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं।

Himadri Ice Rink- इस मौके पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, खेल विभाग के अधिकारी, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *