Kedarnath Opening 2026
Kedarnath Opening 2026- 22 अप्रैल 2026 की सुबह उत्तराखंड के पवित्र केदारनाथ धाम में भक्तिभाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कपाट शुभ मुहूर्त में सुबह लगभग 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, विधि-विधान और विशेष पूजा-अर्चना के बाद जैसे ही द्वार खुले, पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय बाबा केदार के जयघोष से गूंज उठा। इस दिव्य क्षण के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहले ही धाम पहुंच चुके थे।

कपाट खुलने के अवसर पर मंदिर को करीब 51 क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया, जिसने पूरे वातावरण को अलौकिक बना दिया, इस मौके पर पुष्कर सिंह धामी ने धाम पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं नरेंद्र मोदी ने श्रद्धालुओं को संदेश देते हुए पांच संकल्प अपनाने की अपील की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सेवा भावना, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा और यात्रा नियमों का पालन।
Kedarnath Opening 2026- कपाट खुलने से एक दिन पहले बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह डोली ओंकारेश्वर मंदिर से रवाना होकर लगभग 17 किलोमीटर की कठिन यात्रा तय करते हुए केदारपुरी पहुंची, जंगलचट्टी, रामबाड़ा, लिनचोली और बेस कैंप से होकर गुजरी इस डोली का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। धाम पहुंचने पर पुष्प वर्षा के साथ डोली ने मंदिर की परिक्रमा की और भंडार गृह में प्रवेश कर विधिवत पूजा संपन्न हुई।
इस दौरान सैन्य बैंड और डमरू की गूंज ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जहां पुलिस और आईटीबीपी के जवान तैनात रहे।
Kedarnath Opening 2026- कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा 2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया है, अब श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे और भक्ति की इस पावन यात्रा में शामिल हो सकेंगे, प्रशासन ने यात्रियों से नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील की है।
