Surya Devbhoomi Challenge- श्रीनगर में गूंजा उत्साह, सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 का भव्य समापन

Surya Devbhoomi Challenge- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में आयोजित एक बड़े युवा एवं साहसिक आयोजन में शिरकत करते हुए प्रदेश के युवाओं का उत्साह बढ़ाया।

श्रीनगर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में आयोजित सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, इस अवसर पर सेना के जवानों, एनसीसी कैडेट्स और बड़ी संख्या में मौजूद छात्रों ने उनका भव्य स्वागत किया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति और ऊर्जा से सराबोर नजर आया।

Surya Devbhoomi Challenge- कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं में साहस, अनुशासन और टीमवर्क की भावना को मजबूत करती हैं उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि उत्तराखंड के युवा देश की ताकत हैं।

इस आयोजन में विभिन्न साहसिक गतिविधियों और प्रतिस्पर्धाओं के जरिए प्रतिभागियों ने अपनी क्षमता और जज़्बे का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना और उनमें नेतृत्व कौशल विकसित करना रहा।

Surya Devbhoomi Challenge

समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। मुख्यमंत्री ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है।

Surya Devbhoomi Challenge- इस कार्यक्रम ने न केवल युवाओं को एक मंच प्रदान किया, बल्कि सेना और छात्रों के बीच समन्वय और प्रेरणा का भी संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *