Rispana Bindal Elevated Corridor- रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड कॉरिडोर से बदलेगा देहरादून

Rispana Bindal Elevated Corridor- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को देहरादून में कई अहम विकास परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं, इस दौरे में जहां एक ओर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और टिहरी हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट पम्पिंग हाउस का लोकार्पण होगा, वहीं बहुप्रतीक्षित रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड परियोजना का शिलान्यास भी किया जाएगा।

करीब 6200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह महत्वाकांक्षी परियोजना देहरादून की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाने वाली मानी जा रही है, प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और शिलान्यास से जुड़े सभी कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Rispana Bindal Elevated Corridor- रिस्पना और बिंदाल नदियों के ऊपर बनने वाला यह एलिवेटेड कॉरिडोर लगभग 26 किलोमीटर लंबा होगा। इसमें बिंदाल नदी के ऊपर करीब 14 किलोमीटर और रिस्पना नदी के ऊपर लगभग 12 किलोमीटर लंबा फोरलेन मार्ग विकसित किया जाएगा।

इस परियोजना का मार्ग कारगी क्षेत्र से शुरू होकर ब्राह्मणवाला, निरंजनपुर, विजयपुर और जाखन होते हुए मसूरी रोड के मालसी क्षेत्र तक जाएगा। इसे 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के अनुरूप डिजाइन किया गया है, जिससे शहरी यातायात अधिक सुगम हो सके।

Rispana Bindal Elevated Corridor

Rispana Bindal Elevated Corridor- परियोजना के पूरा होने के बाद शहर के भीतर वर्तमान में 30 मिनट तक लगने वाला सफर घटकर महज 10 से 12 मिनट में पूरा हो सकेगा। खासतौर पर घंटाघर, बल्लूपुर, राजपुर रोड, सहारनपुर रोड और आईएसबीटी क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है।

इस एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के माध्यम से किया जाएगा। शिलान्यास के बाद भूमि सत्यापन, पुनर्वास और निर्माण प्रक्रिया को गति मिलने की संभावना है।

Rispana Bindal Elevated Corridor- प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन कार्यक्रम स्थल, रूट प्लान और सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा कर रहा है, ताकि आयोजन सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *