Kedarnath Yatra Update
Kedarnath Yatra Update- उत्तराखंड की पवित्र केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियों के बीच मौसम बड़ा रोड़ा बनता जा रहा है, केदारघाटी में अचानक बदलते मौसम और बेमौसम बारिश ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है, जिससे निर्माण कार्यों की रफ्तार प्रभावित हो रही है।
22 अप्रैल से केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोलने की तैयारी है लेकिन उससे पहले जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करना जिला प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है, गौरीकुंड हाईवे और पैदल मार्ग पर मरम्मत और निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं, जिन पर मौसम का सीधा असर पड़ रहा है।
Kedarnath Yatra Update- जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने संबंधित विभागों को बिजली, पेयजल, स्वच्छता और मार्गों को समय पर दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद दोपहर बाद हो रही बारिश काम में बाधा डाल रही है, जिससे तय समयसीमा पर कार्य पूरा करना मुश्किल होता जा रहा है।

खासकर कुंड से गौरीकुंड तक भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कार्य जारी हैं, लेकिन मौसम की मार से इन कार्यों की गति धीमी पड़ गई है। देर से शुरू हुए निर्माण कार्यों के कारण अब कार्यदायी संस्थाओं पर समय पर काम पूरा करने का दबाव बढ़ गया है।
Kedarnath Yatra Update- ऐसे में प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि खराब मौसम के बावजूद सभी जरूरी तैयारियां समय पर पूरी कर, केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाया जाए।
