मतदाता दिवस पर चमोली पुलिस की शपथ

National Voters’ Day- “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव द्वारा भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में 14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में अपने अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाकर देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने व स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गयी।

National Voters’ Day- इसके अतिरिक्त के निर्देशानुसार पुलिस लाइन मे पुलिस उपाधीक्षक चमोली  प्रमोद शाह, क्षेत्राधिकारी पेशी कर्णप्रयाग में पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी व जनपद के समस्त थाना/ चौकी व अग्निशमन केंद्रों के प्रभारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई।

National Voters' Day-

National Voters’ Day- राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ

हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *