Chardham Yatra News- चार्टर्ड हेलिकॉप्टर सेवा पर शिकंजा, बीकेटीसी जारी करेगी नोटिस

Chardham Yatra News- चारधाम यात्रा में हेली और चार्टर्ड हेलिकॉप्टर सेवाएं संचालित करने वाली कंपनियों पर करोड़ों रुपये का बकाया सामने आया है, बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने बकाया वसूली के लिए संबंधित एविएशन कंपनियों को नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। भुगतान न होने की स्थिति में विधिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

बीकेटीसी के अनुसार वर्ष 2019 से 2025 के बीच हेली कंपनियों पर करीब तीन करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। हेलिकॉप्टर सेवा से केदारनाथ मंदिर और बद्रीनाथ मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर समिति द्वारा दर्शन कराए गए, लेकिन एविएशन कंपनियों की ओर से निर्धारित शुल्क का भुगतान अब तक नहीं किया गया।

Chardham Yatra News- 2024 के दौरान बकाया राशि:

  • एयर पुष्पक एविएशन – ₹15 लाख
  • पिल्ग्रिमेज एविएशन – ₹5.25 लाख
  • विक्रांत एविएशन – ₹7.30 लाख
  • हेरिटेज एविएशन – ₹10.35 लाख
  • थंबी एविएशन – ₹23.15 लाख
  • हिमालयन एविएशन – ₹20.25 लाख
  • शिवभोले एविएशन – ₹27.15 लाख

वित्तीय वर्ष 2024-25 का बकाया:

  • थंबी एविएशन – ₹17.22 लाख
  • धीरा एविएशन – ₹6.88 लाख
  • मैक एयर एविएशन – ₹10.68 लाख
  • Chardham Yatra News- वर्ष 2019-20 का बकाया:
  • हेरिटेज एविएशन – ₹23.65 करोड़
  • हिमालयन एविएशन – ₹3.11 लाख
  • इंडो कॉप्टर हेली सेवा – ₹7.37 लाख

इनमें सबसे अधिक बकाया थंबी एविएशन और हेरिटेज एविएशन पर दर्ज है।

Chardham Yatra News- सख्त रुख में बीकेटीसी

Chardham Yatra News- बीकेटीसी सूत्रों के अनुसार, सभी संबंधित कंपनियों को शीघ्र नोटिस भेजे जाएंगे। तय समयावधि में भुगतान नहीं होने पर कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। समिति का कहना है कि मंदिर व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संचालन के लिए यह शुल्क महत्वपूर्ण है।

चारधाम यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टर सेवाओं का उपयोग बड़ी संख्या में श्रद्धालु करते हैं, ऐसे में बकाया वसूली को लेकर बीकेटीसी ने अब सख्त रुख अपनाने का संकेत दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *