Rishikesh Karnaprayag Rail Project- रेल स्टेशन यार्ड और भूमि विवाद में अब आएगा समाधान

Rishikesh Karnaprayag Rail Project- ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई ब्रॉड गेज रेल लाइन परियोजना के तहत जनपद में चल रहे 126 किमी निर्माण कार्यों की प्रगति और लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के लिए जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सोमवार को कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ विशेष समीक्षा बैठक की।

बैठक में ग्राम बैडाणू, वाण और खत्यारी की चयनित भूमि को बदरीनाथ वन प्रभाग के पक्ष में हस्तांतरित करने, ग्राम कोलड़ा में निजी नाप भूमि के हितबद्ध व्यक्तियों को प्रतिकर वितरण की कार्रवाई पूर्ण करने तथा ग्राम सिवाई और लंगाली नाप भूमि की कार्यवाही की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने स्टेशन यार्ड निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के लिए ग्राम सिवाई और भट्टनगर में अधिग्रहित भूमि का सीमांकन कराने, ग्राम कोलड़ा में अनुसूची-दो के तहत धनराशि की मांग पूरी करने, तथा ग्राम लंगाली एवं कोलड़ा में प्रस्तावित अतिरिक्त रेलवे स्टेशन यार्ड विस्तारीकरण के लिए वन भूमि में स्थित बाधक वृक्षों को हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Rishikesh Karnaprayag Rail Project

उन्होंने उप जिलाधिकारी पोखरी और कर्णप्रयाग तथा प्रभागीय वनाधिकारी बदरीनाथ को सभी मामलों का आपसी समन्वय स्थापित करते हुए तत्काल निस्तारण करने और इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश भी दिए।

Rishikesh Karnaprayag Rail Project- बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश कुमार दुबे, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, रेल विभाग के अधिकारी सूरज प्रकाश और मोहन सिंह बिष्ट समेत संबंधित उप जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *