उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी 

Weather will change in Uttarakhand- उत्तरकाशी 25 जनवरी : कड़ाके की ठंड के लिए तैयार हो जाइए। उत्तराखंड में मौसम फिर बदलने वाला है। प्रदेश में 25 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। 26 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। इसके साथ ही गलन भी बढ़ने वाली है।  प्रदेश के उधमसिंह नगर जिले में जिला प्रशासन के निर्देश पर आंगनबाड़ी एवं कक्षा एक से आठवीं तक के सभी सरकारी व निजी विद्यालय बंद रहे।

Weather will change in Uttarakhand- चंपावत के टनकपुर क्षेत्र के स्कूलों में तीन दिन तक का अवकाश घोषित किया गया है। राज्य में कोहरे की समस्या बनी हुई है। इसके कारण हवाई सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने बीते दिन हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से घना कोहरा छाने और शीत दिवस की स्थिति बने रहने का येलो अलर्ट जारी किया है।

Weather will change in Uttarakhand

Weather will change in Uttarakhand- बीते दिन दून समेत पर्वतीय इलाकों में चटख धूप खिली, जिससे लोगों को काफी राहत मिली, हालांकि मैदानी इलाकों में ठिठुरन बरकरार है। यहां कोहरे के चलते वाहन धीमी रफ्तार से चलते दिखे। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल विकसित हो सकते हैं।

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में चोटियों पर हिमपात हो सकता है। कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *