Devbhoomi Parivar Pehchan Patra- उत्तराखंड सरकार ने तैयार किया परिवार पहचान पत्र एक्ट

Devbhoomi Parivar Pehchan Patra- उत्तराखंड में राज्य सरकार जल्द ही देवभूमि परिवार पहचान पत्र योजना लागू करने जा रही है। इसके लिए शासन स्तर पर एक कानून (Act) तैयार किया जा रहा है, जिसे आगामी कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद मार्च में होने वाले बजट सत्र के दौरान यह सदन पटल पर रखा जाएगा। योजना विधानसभा से पारित होते ही पूरे प्रदेश में लागू हो जाएगी।

योजना को पिछले साल नवंबर में हुई कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई थी। इस योजना के तहत हर परिवार को एक परिवार पहचान पत्र प्रदान किया जाएगा, ताकि केंद्र और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुँच सके। यह योजना हरियाणा की तर्ज पर लागू की जा रही है, जहां परिवार पहचान पत्र के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे परिवारों तक पहुँचाया जाता है।

Devbhoomi Parivar Pehchan Patra- नियोजन विभाग ने इस योजना को सुचारू रूप से लागू करने के लिए विशेष प्रकोष्ठ का गठन किया है और पोर्टल भी तैयार किया जा चुका है। नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि परिवार पहचान पत्र योजना को कानूनी रूप से लागू करने के लिए एक्ट का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। इस एक्ट को फरवरी में कैबिनेट में पेश किया जाएगा।

इसके बाद मार्च में गैरसैंण में होने वाले बजट सत्र के दौरान यह सदन में पेश किया जाएगा। उम्मीद है कि मार्च 2026 तक योजना पूरे प्रदेश में लागू हो जाएगी। इसके लागू होने से राज्य के नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से और पारदर्शी तरीके से मिलेगा।

Devbhoomi Parivar Pehchan Patra- योजना की शुरुआत से न केवल लाभार्थियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि सरकारी योजनाओं की निगरानी और वितरण प्रणाली भी अधिक प्रभावी और पारदर्शी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *