Mahendra Bhatt- भाजपा विधायक अरविंद पांडे समेत कुछ नेताओं की लगातार बयानबाजी से संगठन असहज स्थिति में आ गया है, इसे देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने सख्त रुख अपनाते हुए पार्टी फोरम के बाहर किसी भी प्रकार की बयानबाजी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है, निर्देशों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
इस फैसले की पुष्टि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी के सभी नेताओं को इस संबंध में स्पष्ट रूप से अवगत करा दिया गया है। अब यदि कोई नेता सार्वजनिक रूप से बयानबाजी करता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Mahendra Bhatt- प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि हाल के दिनों में विधायक अरविंद पांडे के बयानों को लेकर उनसे बातचीत की गई है। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे सरकार का हिस्सा होने के नाते अपनी बात पार्टी फोरम या सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रखें, न कि सार्वजनिक मंचों पर।
महेंद्र भट्ट ने आगे बताया कि पिछले लोकसभा सत्र के दौरान दिल्ली में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हुई थी। अब संसद के बजट सत्र के दौरान अगली कोर कमेटी की बैठक प्रस्तावित है।
Mahendra Bhatt- वहीं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का नाम होर्डिंग से हटाए जाने के मामले पर भट्ट ने कहा कि यह निर्णय दिल्ली स्तर से लिया गया है। उन्होंने इससे जुड़ी अन्य चर्चाओं को निराधार और महज अफवाह बताया।


Leave a Reply