Nilgiri Cricket Stadium

Nilgiri Cricket Stadium- ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का मंच बना कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट-2026

Nilgiri Cricket Stadium- उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में स्थित नीलगिरी क्रिकेट स्टेडियम, भटवाड़ा-नैलचामी में आज कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा के घनसाली क्षेत्र से विधायक शक्ति लाल शाह जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, जिन्होंने टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन किया, ग्राम पंचायत और आयोजन समिति द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में क्षेत्र की कई युवा टीमों ने भाग लिया।

उद्घाटन समारोह में ग्राम प्रधान ने विधायक श्री शाह का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति न केवल आयोजन की गरिमा बढ़ाती है, बल्कि युवा शक्ति और खेल संस्कृति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। ग्राम प्रधान ने अपने संबोधन में कहा, “माननीय विधायक जी का यह स्नेहिल उपस्थित रहना युवाओं के सर्वांगीण विकास और ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की उनकी दूरदर्शी सोच का प्रमाण है।

Nilgiri Cricket Stadium

खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मसंयम, समर्पण और राष्ट्रभावना का सशक्त माध्यम है।” उन्होंने आगे विधायक के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र में शिक्षा, खेल, आधारभूत संरचना और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का उल्लेख किया। विधायक शक्ति लाल शाह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल की भावना पर जोर दिया और युवाओं से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उनकी उपस्थिति ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया।

Nilgiri Cricket Stadium
Nilgiri Cricket Stadium

Nilgiri Cricket Stadium- यह टूर्नामेंट क्षेत्रीय युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है। आयोजन समिति ने सभी ग्रामवासियों और खिलाड़ियों की ओर से विधायक जी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। टिहरी गढ़वाल में ऐसे खेल आयोजन ग्रामीण स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। टूर्नामेंट के आगे के मैचों में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।