38th National Games: उत्तराखंड के लिए गेमचेंजर साबित होंगे नेशनल गेम्स- खेल मंत्री

38th National Games: 38वें राष्ट्रीय खेल के लिए गौलापार स्टेडियम में तैयार किए गए फुटबाल मैदान का बुधवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने लोकार्पण किया, यह मैदान 2.88 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है, उन्होंने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 15.10 करोड़ रुपये की लागत से हुए जीर्णोद्धार कार्यों का भी लोकार्पण किया।

गौलापार स्टेडियम में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक खो-खो, स्विमिंग, फेंसिंग, फुटबाल, ताइक्वांडो, मॉडर्न पेंटाथलॉन तथा टाइथलॉन खेल होने हैं, इसके लिए स्टेडियम परिसर का नवीनीकरण किया जा रहा है।

लोकार्पण कार्यक्रम में रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड के लिए राष्ट्रीय खेल गेमचेंजर साबित होंगे, यह आयोजन प्रदेश के खेल और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा, राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर, मशाल और एंथम भी उत्तराखंड की संस्कृति और प्राकृतिक धरोहर को प्रदर्शित करते हैं, शुभंकर मौली, सदानीरा गंगा और ब्रह्म कमल जैसे प्रतीकों को शामिल कर आयोजन को राज्य के लिए और भी खास बनाया गया है।

38th National Games: कार्यक्रम में मुकेश बेलवाल, पान सिंह मेवाडी, बालम सिंह बिष्ट, संजय जैडा, उपनिदेशक खेल राशिका सिद्दीकी, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत, उप जिला खेल अधिकारी वरुण बेलवाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *