CBSE Marksheet Issue- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिससे छात्रों का भविष्य संकट में पड़ता नजर आ रहा है। दून के एक केंद्रीय विद्यालय के छात्र को सीबीएसई बोर्ड की ओर से एक ही परीक्षा की दो अलग-अलग मार्कशीट थमा दी गई हैं, जिसके चलते छात्र को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश और काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
CBSE Marksheet Issue- क्या है पूरा मामला?
राजधानी देहरादून स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, आईटीबीपी सीमाद्वार के एक छात्र ने 12वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद गणित विषय में अपने अंकों में सुधार (इंप्रूवमेंट) के लिए परीक्षा दी थी। हाल ही में बोर्ड द्वारा इस परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया, लेकिन सीबीएसई ने सभी विषयों को शामिल करते हुए एक संयुक्त और संशोधित मार्कशीट जारी करने के बजाय इंप्रूवमेंट परीक्षा की अंक तालिका पूरी तरह अलग से जारी कर दी।

- पहली मार्कशीट: इसमें छात्र के सभी मूल विषयों के साथ-साथ गणित के पुराने अंक दर्ज हैं।
- दूसरी मार्कशीट: यह केवल इंप्रूवमेंट मार्कशीट है, जिसमें केवल गणित के नए सुधरे हुए अंक दर्शाए गए हैं।
CBSE Marksheet Issue- प्रवेश और सत्यापन में आ रही अड़चनें
CBSE Marksheet Issue- छात्र का कहना है कि उच्च शिक्षा में प्रवेश, विभिन्न काउंसलिंग प्रक्रियाओं और भविष्य में नौकरी के दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान दो अलग-अलग मार्कशीट प्रस्तुत करने से असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है। अधिकारियों द्वारा दो अंक तालिकाएं मांगे जाने और स्पष्टता न होने के कारण छात्र का प्रवेश संकट में पड़ गया है। इस गंभीर समस्या से परेशान होकर छात्र ने विद्यालय के प्राचार्य को लिखित पत्र सौंपकर इस त्रुटि को दूर करने और एकल (संयुक्त) मार्कशीट जारी कराने की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें…
