Run For Unity- भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के पावन अवसर पर राजधानी देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए युवाओं, धावकों व पीआरडी जवानों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें राष्ट्रीय एकता व अखंडता का संदेश देकर रवाना किया।
कार्यक्रम के मंच से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के युवाओं, खिलाड़ियों और पीआरडी (PRD) जवानों के हित में कई सौगातों का ऐलान किया:
- PRD जवानों का मानदेय बढ़ेगा: प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के जवानों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा करते हुए सीएम ने कहा कि इसके लिए शीघ्र ही उच्चस्तरीय बैठक आयोजित कर प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
- मुख्यमंत्री खेल क्लब का गठन: प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर ‘मुख्यमंत्री खेल क्लब’ बनाए जाएंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को निखरने का बेहतर मंच मिल सके।
- अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र व मिनी स्टेडियम: देहरादून के आमवाला स्थित युवा केंद्र से सटी खाली भूमि को युवा कल्याण विभाग को हस्तांतरित कर वहां मिनी स्टेडियम और सेना भर्ती की तैयारी के लिए ‘अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र’ बनाया जाएगा।

Run For Unity- खेल क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए सीएम धामी ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के ढांचे में व्यापक बदलाव किए:
Run For Unity- पुरस्कार राशि में भारी इजाफा
- न्याय पंचायत स्तर: प्रथम ₹400, द्वितीय ₹300 और तृतीय ₹200
- विधानसभा स्तर: प्रथम ₹700, द्वितीय ₹500 और तृतीय ₹400
- संसदीय क्षेत्र स्तर: प्रथम ₹1,000, द्वितीय ₹800 और तृतीय ₹600
- राज्य स्तर: प्रथम ₹2,000, द्वितीय ₹1,500 और तृतीय ₹1,000
मुख्यमंत्री कप (ओवरऑल चैंपियन): ओवरऑल विजेता जनपद को मिलने वाली मुख्यमंत्री कप की इनामी राशि ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹10 लाख कर दी गई है। 50 खेल होंगे शामिल: प्रतियोगिता में शामिल खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 की जाएगी, जिसमें उत्तराखंड के पारम्परिक खेलों को विशेष स्थान मिलेगा।
Run For Unity- जोशीमठ हादसे पर जताया शोक

- सरदार पटेल के एकीकरण के योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पहली पहचान भारतीय होने की है। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, खेल और नियमित योग को दिनचर्या में शामिल कर ‘नशामुक्त उत्तराखंड’ के संकल्प को आगे बढ़ाने की अपील की।
- संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ धाम से लौटते समय जोशीमठ क्षेत्र में हुए दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने हादसे में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
Run For Unity- इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, खजान दास, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक बृजभूषण गैरोला, उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला, उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक दीप्ति सिंह समेत बड़ी संख्या में युवा व अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें…
