Uttarakhand Police Uniform- उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यप्रणाली, गौरवशाली परंपराओं और आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में पुलिस बल के नवीन गौरव चिह्नों और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की पहचान को नया स्वरूप देना केवल प्रतीकों और वर्दी में बदलाव नहीं है, बल्कि यह पुलिस बल के शौर्य, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के मूल आदर्शों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बल देकर कहा कि इस नई पहचान का वास्तविक सम्मान तभी होगा जब प्रत्येक नागरिक को पुलिस के व्यवहार में संवेदनशीलता और कार्रवाई में निष्पक्षता दिखाई देगी।
Uttarakhand Police Uniform- नवीन प्रतीक चिह्न की विशेषताए

- प्रतीक चिह्न: उत्तराखण्ड पुलिस के नए प्रतीक चिह्न में अशोक स्तंभ, ‘सत्यमेव जयते’, स्वर्णिम लॉरेल रीथ तथा राज्य की विशिष्ट भौगोलिक पहचान को दर्शाते हुए हिमालय एवं नदी को समाहित किया गया है, जो राष्ट्रीय गौरव, सत्य, न्याय और उत्कृष्टता के प्रतीक हैं।
- नया ध्वज: पूर्व में प्रचलित तीन रंगों वाले क्षैतिज ध्वज के स्थान पर गहरे नीले रंग की पृष्ठभूमि वाला नवीन ध्वज अपनाया गया है, जिसके मध्य नया पुलिस प्रतीक चिह्न तथा आकर्षक लाल एवं स्वर्णिम किनारे शामिल हैं।
- सेरेमोनियल वर्दी: पारंपरिक खाकी परिधान के साथ अब बहुरंगी सेरेमोनियल सैश, विशेष अलंकरण और उत्कृष्ट परेड साज-सज्जा को शामिल करते हुए सेरेमोनियल वर्दी को पूरी तरह नया और आधुनिक स्वरूप दिया गया है।
ज्ञात हो कि उत्तराखण्ड पुलिस के ध्वज का पूर्व अनावरण 4 अप्रैल 2008 को हुआ था, जिसे बदलती चुनौतियों और पुलिस बल के बढ़ते दायित्वों के अनुरूप आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री ने 21 अक्टूबर 2026 को इस नवीन स्वरूप को औपचारिक अनुमोदन प्रदान किया था।
कार्यक्रम के दौरान सबसे बड़ा आकर्षण यह रहा कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आगामी 6 नवंबर को देश के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह उत्तराखण्ड पुलिस को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति पुलिस कलर’ से सम्मानित करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के जवान नवीन सेरेमोनियल वर्दी में भव्य परेड में प्रतिभाग करेंगे।
Uttarakhand Police Uniform- सतर्कता जागरूकता सप्ताह

Uttarakhand Police Uniform- कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर आधारित सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का विधिवत शुभारंभ किया और उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
- भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की तर्ज पर भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर 1064 की नियमित समीक्षा की जाए और प्रत्येक शिकायत पर त्वरित व सख्त कानूनी कार्रवाई हो।
- आईपीएस प्रोन्नति सम्मान: इस अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों—शाहजहां जावेद खान एवं जगदीश चंद्र को प्रतीक चिह्न से अलंकृत कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
Uttarakhand Police Uniform- इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित शासन और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें…
