Drug Free Uttarakhand Walkathon- राजधानी देहरादून स्थित ओएनजीसी के डॉ. बी.आर. आम्बेडकर ग्राउंड में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकाथॉन’ का भव्य आयोजन किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए इस वॉकाथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों और युवाओं को राज्य को नशामुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि न केवल कानून व्यवस्था के स्तर पर बल्कि सामाजिक सहभागिता और जन-जागरूकता के माध्यम से इस गंभीर समस्या का जड़ से सफाया किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और खेलकूद, शिक्षा तथा सकारात्मक गतिविधियों से जुड़कर अपने भविष्य को संवारें। उन्होंने ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा इस सामाजिक और संवेदनशील मुद्दे पर आयोजित इस पहल की सराहना की।
Drug Free Uttarakhand Walkathon- जन-जागरूकता का संदेश

Drug Free Uttarakhand Walkathon- वॉकाथॉन में भारी संख्या में ओएनजीसी के अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर लोगों ने नशे के खिलाफ समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।
इस प्रकार के आयोजनों से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ-साथ युवाओं को नशे की बुरी संगत से दूर रखने में बड़ी मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें…
