Dr Dhal Singh Bisen- देवभूमि उत्तराखंड को जल्द ही नए राज्यपाल मिलने जा रहे हैं। नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन आगामी 19 अक्तूबर को उत्तराखंड के नए राज्यपाल के रूप में अपना कार्यभार संभालेंगे और पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 12 अक्तूबर को उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद से ही शासन स्तर पर शपथ ग्रहण समारोह की भव्य तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन खुद इन सभी तैयारियों की बारीकी से समीक्षा कर रहे हैं।
उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। वे प्रदेश के पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) का स्थान लेंगे, जिन्होंने 15 सितंबर 2021 से अक्टूबर 2026 तक उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं।
Dr Dhal Singh Bisen- मध्य प्रदेश के निवासी हैं डॉ. बिसेन
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बनने जा रहे डॉ. ढाल सिंह बिसेन मूलरूप से मध्य प्रदेश के पिपरिया गांव के निवासी हैं। उनका राजनीतिक सफर बेहद लंबा और अनुभवी रहा है। वे अपने गृह राज्य में पूर्व विधायक, कैबिनेट मंत्री और सांसद के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उनके व्यापक प्रशासनिक और राजनीतिक अनुभवों का लाभ अब देवभूमि उत्तराखंड को मिलेगा।
Dr Dhal Singh Bisen- अब तक के राज्यपाल
राज्य गठन (9 नवंबर 2000) से लेकर अब तक उत्तराखंड में जिन सम्मानित व्यक्तित्वों ने राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं, उनकी सूची इस प्रकार है:
- सुरजीत सिंह बरनाला: 09 नवंबर 2000 – 07 जनवरी 2003
- सुदर्शन अग्रवाल: 08 जनवरी 2003 – 28 अक्तूबर 2007
- बनवारी लाल जोशी: 29 अक्तूबर 2007 – 05 अगस्त 2009
- मार्गरेट अल्वा: 06 अगस्त 2009 – 14 मई 2012
- अज़ीज़ कुरैशी: 15 मई 2012 – 08 जनवरी 2015
- कृष्ण कांत पॉल:08 जनवरी 2015 – 25 अगस्त 2018
- बेबी रानी मौर्य: 26 अगस्त 2018 – 08 सितंबर 2021
- लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.): 15 सितंबर 2021 – अक्टूबर 2026
- डॉ. ढाल सिंह बिसेन: 19 अक्तूबर 2026 से (नवनियुक्त)
Dr Dhal Singh Bisen- राजभवन और शासन स्तर पर शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध तेजी से पूरे किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें…
