Khatima Gaushala
Khatima Gaushala- उत्तराखंड में गौवंश संरक्षण और सनातन संस्कृति के संवर्धन के दिशा में राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा में ₹7 करोड़ से अधिक की लागत से बनकर तैयार हुई अत्याधुनिक नवनिर्मित गौशाला का औपचारिक लोकार्पण किया।
उद्घाटन के उपरांत मुख्यमंत्री ने परिसर में जाकर गौ पूजन किया और गौ माता को दुलारते हुए अपने हाथों से गुड़ व पौष्टिक आहार खिलाकर गौ सेवा की।

Khatima Gaushala- निराश्रित गौवंश को मिलेगा पौष्टिक आहार
Khatima Gaushala- यह विशाल गौशाला खटीमा और आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विचरण करने वाले निराश्रित गौवंश को सुरक्षित आश्रय प्रदान करेगी। यहाँ पशुओं के लिए संतुलित पौष्टिक आहार, स्वच्छ पेयजल और नियमित स्वास्थ्य जांच की समुचित व्यवस्था की गई है। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में गौ-संरक्षण और सांस्कृतिक चेतना का नया युग शुरू हुआ है।
“हमारी सरकार प्रदेश में गौवंश की रक्षा और संवर्धन के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है। गौशालाओं के निर्माण व सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ राज्य की पहचान ‘बद्री गाय’ के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर ‘गौ ग्राम सेवक योजना’ के माध्यम से इस पावन कार्य को जन-आंदोलन बनाया जा रहा है।” – पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री (उत्तराखंड)

गौशाला लोकार्पण के इस गरिमामय अवसर पर नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, काशीपुर के मेयर दीपक बाली, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा व राजेश शुक्ला, तथा ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें…
