Uttarakhand Ardh Kumbh 2027
Uttarakhand Ardh Kumbh 2027- उत्तराखंड में अगले साल जनवरी से आयोजित होने वाले अर्द्धकुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने चरणबद्ध खाका तैयार कर लिया है। मेला क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती नवंबर से शुरू होकर फरवरी तक अपने चरम पर पहुंचेगी। मेले को सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए कुल 30,446 कार्मिकों को तैनात किया जाएगा, जिसमें होमगार्ड के 4,000 जवान भी शामिल होंगे।
Uttarakhand Ardh Kumbh 2027- तैनाती चार चरणों में होगी

- प्रथम चरण (नवंबर): शुरुआत में 8,050 कार्मिकों की तैनाती की जाएगी, जो प्रमुख मार्गों, स्नान घाटों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा प्रबंधों को संभालेंगे।
- द्वितीय चरण (जनवरी): मुख्य आयोजन शुरू होने के साथ ही सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाकर 15,870 कर दी जाएगी। इस दौरान मुख्य रूप से भीड़ प्रबंधन और यातायात संचालन पर फोकस रहेगा।
- तृतीय चरण (फरवरी): इस चरण में तैनाती बढ़कर 23,470 कार्मिकों तक पहुंच जाएगी।
- अंतिम चरण: मेले के मुख्य स्नान पर्वों और समापन तक सुरक्षा व्यवस्था के लिए कुल 30,446 कार्मिक पूरी तरह मुस्तैद रहेंगे।
Uttarakhand Ardh Kumbh 2027- यातायात नियंत्रण के निर्देश
Uttarakhand Ardh Kumbh 2027- मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अर्द्धकुंभ तैयारियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा और यातायात प्रबंधन में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। आवश्यकता पड़ने पर केंद्रीय सुरक्षा बलों का भी सहयोग लिया जाएगा। इसके अलावा आधुनिक तकनीक, एआई आधारित मॉनिटरिंग और कमांड कंट्रोल सेंटर के जरिए हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी। यह भी पढ़ें…
