Array ( [data] => ) Ayurvedic Medical College Uttarakhand- पहाड़ी जिलों में खुलेंगे दो आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज – Him Varta

Ayurvedic Medical College Uttarakhand- पहाड़ी जिलों में खुलेंगे दो आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज

Ayurvedic Medical College Uttarakhand- आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक ने विधानसभा स्थित कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने विभाग के विभिन्न कार्यों और लंबित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। आयुष मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वर्ष 2013 और 2015 में नियुक्त या नियमित हुए पात्र चिकित्सा अधिकारियों को एक माह के भीतर एसीपी (ACP) का लाभ प्रदान किया जाए। जिन अधिकारियों के दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, उनसे आवश्यक अभिलेख प्राप्त करने के लिए तुरंत पत्राचार करने के आदेश दिए गए हैं।

Ayurvedic Medical College Uttarakhand- योग अनुदेशकों के मानदेय पर महत्वपूर्ण अपडेट

मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि चिकित्सा अधिकारियों को डीएसीपी (DACP) का लाभ देने संबंधी प्रकरण मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग को भेज दिया गया है। इसके साथ ही विभागीय ढांचे के पुनर्गठन का प्रस्ताव भी संबंधित समिति को भेजा गया है, जिस पर कार्रवाई जारी है। उन्होंने जानकारी दी कि योग अनुदेशकों का मानदेय 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये प्रति घंटा करने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है। Ayurvedic Medical College Uttarakhand

Ayurvedic Medical College Uttarakhand- स्थायीकरण, स्वास्थ्य केंद्रों के विस्तार के निर्देश

Ayurvedic Medical College Uttarakhand- समीक्षा बैठक के दौरान आयुष मंत्री ने निम्नलिखित प्रमुख दिशा-निर्देश जारी किए:

  • चिकित्सा अधिकारियों का स्थायीकरण: मार्च 2026 में परिवीक्षा अवधि पूरी कर चुके वर्ष 2024 बैच के चिकित्सा अधिकारियों का शीघ्र स्थायीकरण करने के निर्देश दिए गए।
  • अस्पतालों का स्थानांतरण व विस्तार: पीपलकोटी के जीर्ण-शीर्ण आयुर्वेद चिकित्सालय को नए किराये के भवन में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया। वहीं रुड़की में पुराने एलोपैथिक भवन को आयुष विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया जारी है, जहां भवन मिलने के बाद 15 बेड का आयुष चिकित्सालय संचालित होगा।
  • पहाड़ी जिलों में मेडिकल कॉलेज: पहाड़ी जिलों में दो नए आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए भूमि की उपलब्धता के संबंध में संबंधित जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।
  • वैकल्पिक भूमि व नियुक्तियां: पिरान कलियर में प्रस्तावित यूनानी चिकित्सालय के लिए वैकल्पिक भूमि तलाशने, पंचकर्म सहायकों की नियुक्ति तथा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायकों की तैनाती की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए।
  • नए पदों का सृजन: आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाओं तथा होम्योपैथिक फार्मेसी अधिकारियों के नए पद सृजित करने की कार्रवाई आगे बढ़ाने को कहा गया।
  • मानदेय व भूमि आवंटन: चिकित्सक सामुदायिक स्वास्थ्य (एमओसीएच) के मानदेय पुनरीक्षण की फाइल आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए। आयुर्वेद निदेशालय के निर्माण/विस्तारीकरण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद 2000 वर्गमीटर भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके अलावा, आयुर्वेद फार्मेसी हरिद्वार के औद्योगिक शेड के निर्माण एवं विस्तार के लिए सिडकुल क्षेत्र में भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Ayurvedic Medical College Uttarakhand Ayurvedic Medical College Uttarakhand- विधानसभा स्थित कार्यालय में आयोजित इस उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सचिव रंजना राजगुरु, अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त सचिव महावीर सिंह, निदेशक आरपी सिंह समेत आयुष विभाग के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें…

उत्तराखंड की ये हैं 5 बेस्ट डेस्टिनेशन वेडिंग लोकेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *