Jansunwai Bageshwar- शिकायतों का मौके पर निस्तारण, डीएम अपूर्वा पांडे की त्वरित कार्रवाई

Jansunwai Bageshwar- जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के लिए जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, पेंशन तथा जंगली जानवरों के आतंक से जुड़ी कुल 20 शिकायतें दर्ज की गईं। जिलाधिकारी ने अधिकतर समस्याओं का समाधान मौके पर ही कराया, जबकि शेष मामलों को निर्धारित समयसीमा में निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंप दिया।

जनसुनवाई के दौरान बिजली के अत्यधिक बिल की शिकायत पर जिलाधिकारी ने यूपीसीएल (UPCL) के उपखंड अधिकारी (SDO) को तत्काल बिल सही करने के निर्देश दिए। वहीं पीएमजीएसवाई विभाग को बोरब्लड़ा मोटर मार्ग को एक सप्ताह के भीतर यातायात के लिए सुचारू करने की हिदायत दी।

Jansunwai Bageshwar- ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को बोरब्लड़ा गांव में एएनएम की नियमित ड्यूटी तय करने तथा कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) की तैनाती से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी करने के आदेश जारी किए।

Jansunwai Bageshwar- सफाई और जलभराव का समाधान

शहर में जलभराव की समस्या को लेकर आए मामलों पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को सभी नालियों की रोस्टर बनाकर सफाई कराने और जल निकासी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Jansunwai Bageshwar- सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा

Jansunwai Bageshwar- बैठक में जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन और ‘हेलो बागेश्वर’ पोर्टल पर लंबित शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की। यूपीसीएल से जुड़ी तीन शिकायतें 36 दिनों से अधिक समय से लंबित पाए जाने पर उन्होंने अधिशासी अभियंता को कड़े निर्देश दिए कि वे आज ही शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद कर मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारियों को संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए कार्य करना होगा। जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, उप जिलाधिकारी प्रियंका रानी, अनिल चन्याल सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें…

उत्तराखंड की ये हैं 5 बेस्ट डेस्टिनेशन वेडिंग लोकेशन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *